Lara Dutta, Lara Dutta Miss Universe, Lara Dutta Miss Universe interview, Lara Dutta 9.9 score interview, Miss Universe 2000 Lara Dutta final question

Last Updated:June 24, 2026, 09:15 IST
लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में महफिल लूट ली थी. जब भारत की नारी शक्ति और महिलाओं की स्थिति पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझके बड़े ही गर्व से कहा कि भारत की महिलाएं आज बहुत मजबूत और पढ़ी-लिखी हैं. वो हर मोर्चे पर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और अपनी काबिलियत के दम पर हर फील्ड में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं. लारा के चेहरे का आत्मविश्वास और यह दमदार जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी जज और दर्शक दंग रह गए थे. यही वजह थी कि उन्हें सबसे बड़ा स्कोर मिला था.
नई दिल्ली. साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. उस दौरान उन्होंने सिर्फ जीत हासिल नहीं की थी, बल्कि सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का एक ऐसा इतिहास रच दिया था, जो आज भी एक बड़ा रिकॉर्ड है. दिलचस्प बात है कि फाइनल इंटरव्यू राउंड में लारा ने हर सवाल का इतने शानदार तरीके से जवाब दिया कि, उन्हें 10 में से 9.9 मार्क्स मिले थे.
इस इंटरव्यू के दौरान एक मजेदार किस्सा हुआ, जब होस्ट ने लारा दत्ता की टांग खींचते हुए उनसे पूछा था, आप एक पायलट परिवार से आती हैं, लेकिन आपका कहना है कि आपका सपना प्लेन से नीचे कूदने (स्काइडाइविंग) का है… तो क्या आपके घर के पायलट इतने बुरे हैं कि आपको प्लेन से कूदना पड़ रहा है?’ लारा ने इस मजाकिया सवाल का जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
इस गुदगुदाने वाले सवाल पर लारा दत्ता ने मुस्कुराते हुए बड़ा ही लाजवाब जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘अरे नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है. मेरे पापा और मेरी बहन, दोनों ही पायलट हैं. लेकिन सच कहूं तो पायलट के पीछे पैसेंजर सीट पर बैठकर मैंने इतने मील का सफर तय कर लिया है कि अब मुझे लगता है कि सचमुच प्लेन से कूदने का वक्त आ गया है. स्काईडाइविंग करना मेरा हमेशा से एक बड़ा सपना रहा है.’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
Add as Preferred Source on Google
इसके बाद इंटरव्यू में उनसे दूसरा गंभीर सवाल पूछा गया, ‘भारत में कई बेहतरीन और ताकतवर महिला लीडर्स रही हैं. आपको क्या लगता है, महिला राजनेता पुरुषों से किस तरह अलग होती हैं?’. इस पर लारा ने बड़ी संजीदगी से जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं में जो सेंसिटिविटी और दूसरों के दर्द को समझने की भावना होती है, वही उन्हें पुरुष नेताओं से अलग और खास बनाती है. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि आज की भारतीय महिलाएं बेहद मजबूत और पढ़ी-लिखी हैं. वो पुरुषों के साथ हर मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और हर फील्ड में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं.’ लारा के इस दमदार और बेबाक जवाब को सुनते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
इसके बाद होस्ट ने लारा से उस क्लासिकल डांस फॉर्म का नाम सही बोलने में मदद मांगी, जिसमें लारा एक्सपर्ट थीं. साथ ही, उन्होंने लारा से थोड़ा डांस करके दिखाने की गुजारिश भी की. इस पर लारा ने बड़े ही शांत और ग्रेसफुल अंदाज में कहा, ‘इसे भरतनाट्यम कहते हैं. लेकिन इस भारी-भरकम गाउन को पहनकर मैं यह डांस नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि भरतनाट्यम करने के लिए नीचे झुककर बैठना पड़ता है.’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा दत्ता ने डांस फॉर्म की खूबसूरती को समझाते हुए कहा, ‘यह पूरा डांस एक चौकोर दायरे में अपने सेंटर ऑफ ग्रेविटी को साधने का खेल है. इसीलिए इसमें नीचे झुककर बैठना पड़ता है, ताकि बॉडी का बैलेंस एकदम परफेक्ट रहे. इसमें कुछ स्टेप्स पैरों के होते हैं और बाकी कलाकारी हाथों की मुद्राओं की होती है. जैसे इसे पताका कहते हैं, यह त्रिपताका है और इसे पद्म कहा जाता है.’ हाथों के इन इशारों से लारा ने वहां बैठे सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
प्रतियोगिता के दौरान लारा दत्ता से एक ऐसा तीखा सवाल पूछा गया, जिसने सबको हैरान कर दिया. होस्ट ने बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए पूछा, ‘इस वक्त आयोजन स्थल के ठीक बाहर इस कॉन्टेस्ट का विरोध हो रहा है. लोगों का कहना है कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं का अनादर करती हैं. आप उन्हें कैसे समझाएंगी कि वो गलत हैं?’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा दत्ता ने इस सवाल का ने बेहद शांत और सधे हुए अंदाज में जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं हम जैसी युवा महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देती हैं, जिसके जरिए हम अपनी पसंद की फील्ड में आगे बढ़ सकती हैं, फिर चाहे वो बिजनेस हो, आर्म्ड फोर्सेज हो या फिर राजनीति. यह मंच हमें अपनी पसंद और राय को दुनिया के सामने रखने की आजादी देता है, जो आज हमें इतना मजबूत और आत्मनिर्भर बनाता है.’ इस तरह लारा ने जजों को उनका मुरीद बनाया और मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया था. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



