Akashdeep Marriage Photo: टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर

होमखेलक्रिकेट
टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी की पहली तस्वीर
Last Updated:June 25, 2026, 06:23 IST
भारत की तरफ से खेलने वाले क्रिकेटर आकाशदीप सिंह ने बुधवार को अक्षिता राज के साथ शादी के सात फेरे लिए. इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. टीम इंडिया के गेंदबाज की दुल्हनियां डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है. शादी एक फाइव स्टार होटल में धूम धाम से हुई.आकाशदीप की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने
नई दिल्ली. भारतीय टीम के गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन के नई पारी की शुरुआत की है. डेहरी के अक्षिता राज के साथ उन्होंने बुधवार को शादी के सात फेरे लिए. अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में उनकी शादी हुई है. इस दौरान भोजपुरी के स्टार पवन सिंह, क्रिकेटर मुकेश कुमार के अलावा कोई दिग्गज वाराणसी पहुंचे. आकाशदीप ने अक्षिता राज को वरमाला पहनाया.
भारत के लिए खेलने वाले इस स्टार की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शामिल होकर जोड़े के इस दिन को खास बनाया. कई क्रिकेटर तथा फिल्मी दुनिया के लोग भी पहुंचे हैं. शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. इसे सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है. जहां आकाशदीप बारात लेकर अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे थे.
क्रिकेटर आकाशदीप की शादी की तस्वीरें आईं सामने, अक्षिता राज संग ले रहे सात फेरे।#Akashdeep pic.twitter.com/k3SL4UB1Yu



