Rajasthan

अलवर अस्पताल में आधी रात बवाल, गार्डों पर परिजनों से धक्का-मुक्की और बदसलूकी के आरोप

Last Updated:June 25, 2026, 08:25 IST

Alwar District Hospital Uproar Case: अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में देर रात गार्डों और मरीजों के परिजनों के बीच हुए विवाद ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए. वार्डों से अटेंडरों को बाहर निकालने के दौरान कहासुनी बढ़कर हंगामे में बदल गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि गार्डों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन वार्ड से बाहर निकाला. घटना के दौरान अस्पताल में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया. घटना की जांच की मांग भी उठ रही है.

ख़बरें फटाफट

अलवर अस्पताल में आधी रात बवाल, गार्डों पर कॉलर पकड़ने का आरोपZoomअलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में देर रात गार्डों और मरीजों के परिजनों के बीच जमकर हुआ हंगामा

अलवर. शहर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में बुधवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अस्पताल के गार्डों और मरीजों के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना के दौरान अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे. बताया जा रहा है कि अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ मौजूद अटेंडरों को बाहर निकालने के लिए गार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ परिजनों और गार्डों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा. कठूमर के जाड़ला निवासी मरीज के परिजन सोनू ने बताया कि उसकी मां को आंतों में संक्रमण की शिकायत के चलते तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह रात के समय वार्ड में अपनी मां के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान गार्ड वार्ड में पहुंचे और अटेंडरों को बाहर जाने के लिए कहने लगे. सोनू का आरोप है कि बहस के दौरान एक गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे वार्ड से बाहर निकाल दिया. इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी विरोध जताया और मामला गरमा गया.

मरीज के परिजनों ने गार्डों के व्यवहार पर उठाए सवाल

अजरका निवासी दूसरे मरीज के परिजन सतेंद्र कुमार ने भी गार्डों के व्यवहार पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि उनकी पत्नी ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती है. रात के समय उनकी पत्नी को दवा की बोतल चढ़ रही थी और वह उसके पास बैठा हुआ था. इसी दौरान गार्ड वहां पहुंचे और उन्हें धक्का देकर वार्ड से बाहर निकाल दिया. इस घटना से परिजनों में नाराजगी फैल गई. घटना के दौरान अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा. आरोप है कि अस्पताल के नाइट सुपर रमेश चंद जाट को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होने के बावजूद वे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सो रहे थे.

ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया

हंगामे की सूचना मिलने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर मौके पर पहुंचे. इसके बाद डॉक्टर ने नाइट सुपर के कमरे का दरवाजा खटखटाकर उन्हें बाहर बुलाया. बाद में  ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने गार्डों और मरीजों के परिजनों से बातचीत कर दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया. घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj