National

श्याम भक्तों के लिए खास मौका ! निर्जला एकादशी पर अलौकिक श्रृंगार के साथ 24 घंटे दर्शन, उमड़ेगी भक्तों की भीड़

होमताजा खबरधर्म

निर्जला एकादशी पर दिव्य रूप में सजे बाबा श्याम! 24 घंटे खुले रहेंगे कपाट

Last Updated:June 25, 2026, 17:41 IST

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम जी मंदिर में बाबा श्याम का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया है. इस शुभ दिन पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर के कपाट लगातार 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया गया है. विशेष श्रृंगार में सजे बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं ताकि दर्शन सुगमता से हो सकें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत और इस दिन बाबा श्याम के दर्शन अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. यही कारण है कि इस अवसर पर खाटूधाम में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है.

ख़बरें फटाफट

KhatuShyam ji: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का निर्जला एकादशी पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले का आगाज आज से हो गया है. मेले के पहले दिन देर रात से ही मुख्य मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा सहित देश भर से भक्‍त खाटूश्‍यामजी पहुंच रहे हैं. भक्तों की सहूलियत को लेकर मंदिर प्रशासन और पुलिस ने भी सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. एकादशी, द्वादशी और इसके बाद शनिवार-रविवार का अवकाश होने के कारण आगामी चार दिनों में लाखों श्रद्धालुओं के खाटू पहुंचने की संभावना है.

आज निर्जला एकादशी मेले के पहले दिन खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम का गुलाब के फूलों से मनमोहक फूलों से श्रृंगार किया गया है. इसके अलावा ड्राई फ्रूट से बनी माला पहनाई गई है. मंदिर द्वार पर हरियाली के साथ आम और फूलों से विशेष शृंगार क‍िया गया है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार मंदिर को करीब 6.30 क्विंटल आम तथा देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है. जिसमें मोगरा, गुलाब, इंग्लिश फूल, नारंगी व बसंती गेंदा, जिप्सो सहित करीब दो दर्जन किस्मों के फूलों का उपयोग कर दरबार को स्वरूप दिया गया है.

मढ़ा मोड़ से वाहनों की निकासी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और मंदिर कमेटी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. रींगस से खाटू रोड को नो ह्वीकल जोन घोष‍ित क‍िया गया है. सभी प्रकार के वाहनों को रींगस भैरुं जी मोड़ से एनएच-52 से भेजा जा रहा है, वहीं पर गाड़ी पार्क करना होगा. यहां से भक्‍तों को पैदल खाटूश्‍यामधाम भेजा जा रहा है. खाटूश्यामजी से रींगस आने वाले वाहनों को मढ़ा मोड़ से निकाला जा रहा है.

तोरणद्वार से 14 कतार बनाए गए भीड़ को देखते हुए तोरणद्वार अस्पताल चौराहा और लामिया तिराहे से 40 फीट चौड़ा रास्‍ता बनाया गया है. 14 कतारों से होकर मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है. मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं रेलवे ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की हैं. रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है, जबकि भिवानी-ढहर का बालाजी-भिवानी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है.

24 घंटे खुला रहेगा मंदिर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है. साथ ही आगामी तीन दिनों तक दिन के समय भी मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे. आमतौर पर सोमवार से शुक्रवात तक दोपहर 2 से 4 बजे से तक खाटूश्याम जी मंदिर से कपाट भक्तों के लिए बंद रहते हैं. श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj