Rajasthan

Ground Report | Bhilwara Problem

Last Updated:June 25, 2026, 21:30 IST

Bhilwara Ground Report : भीलवाड़ा के मारुति नगर में पेयजल, सड़क और जल निकासी की गंभीर समस्या है. गंदा पानी आने से और अंडरपास में जलभराव से हजारों लोग परेशान हैं. कॉलोनी निवासी राधेश्याम शर्मा और मधुसूदन ने Local18 से बातचीत में बताया कि समस्या केवल पेयजल तक ही सीमित नहीं है. बारिश का मौसम शुरू होते ही कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन जाती है.

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर की मारुति नगर कॉलोनी के हजारों निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं. कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल, सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन अब तक इनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. कॉलोनीवासियों का कहना है कि घरों तक स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच रहा है. नलों से आने वाले पानी में मिट्टी और गंदगी मिली रहती है, जिससे लोगों को पीने योग्य पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है. कई परिवारों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है, जबकि कुछ लोग पानी को छानकर और उबालकर उपयोग करने को मजबूर हैं. गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है और लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है.

स्थानीय निवासी जुगल किशोर दाधीच ने Local18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि हम मारुति नगर में रहते हैं. हमारे यहां लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसकी वजह से हम गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. बीते कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है. इसके अलावा जिस मार्ग से हम शहर की ओर जाते हैं, वहां बने अंडरपास में बारिश के बाद आए दिन पानी भर जाता है, जिसके कारण हमें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली.

जलभराव से प्रभावित होता है शहर से संपर्ककॉलोनी निवासी राधेश्याम शर्मा और मधुसूदन ने Local18 से बातचीत में बताया कि समस्या केवल पेयजल तक ही सीमित नहीं है. बारिश का मौसम शुरू होते ही कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन जाती है. सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं, शहर जाने के लिए बने रेलवे अंडरब्रिज में भी हर बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिससे कॉलोनी का शहर से संपर्क प्रभावित हो जाता है. स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है.

अधिकारियों को सब पता है फिर भी कान पर नहीं रेंगता जूंउन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया है. इसके लिए ज्ञापन भी दिए गए और शिकायतें भी दर्ज करवाई गईं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं. कॉलोनीवासियों की मांग है कि मारुति नगर में स्वच्छ पेयजल की नियमित व्यवस्था की जाए, जल निकासी की उचित प्रणाली विकसित की जाए और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj