Sports

Ranji Trophy 2026-27 Live: 50 रन के भीतर बंगाल की आधी टीम आउट, त्रिपुरा-मेघालय की भी हालत खराब

होमखेलक्रिकेट

Live: 50 रन के भीतर बंगाल की आधी टीम आउट, त्रिपुरा-मेघालय की भी हालत खराब

Last Updated:November 02, 2026, 10:55 IST

Ranji Trophy Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में आज से चौथे दौर की भिड़ंत शुरू हो चुकी है. मैच के पहले सौराष्ट्र और महाराष्ट्र जैसी टीमों ने दमदार शुरुआत करते हुए अपने विपक्षी की शुरुआती घंटे में ही हालत खराब कर दी है. Live: 50 रन के भीतर बंगाल की आधी टीम आउट, त्रिपुरा-मेघालय की भी हालत खराबZoomरणजी ट्रॉफी लाइव अपडेट

Ranji Trophy 2026-27 Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में चौथे दौर का मुकाबला आज से शुरू हो गया है. चौथे दौर के मैच में मोहम्मद शमी, पृथ्वी शॉ और आयुष बडोनी जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में हैं. तीन दौरे के खेले गए मुकाबले में अबतक बंगाल, मुंबई, सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसी टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में चौथे दौर के सभी मुकाबलों के लाइव अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Ranji Trophy 2026-27 लाइव अपडेट

त्रिपुरा और मेघालय की भी हालत खराब

चौथे दौर के मैच में त्रिपुरा और मेघालय की भी हालत खराब है. त्रिपुरा की टीम सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान पर उतरी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा के भी 50 रन के अंदर ही 5 विकेट गिर चुके हैं. वहीं, मेघालय की बात करें तो उसका सामना नागालैंड ले हो रहा है. टीम ने पहले सेशन के खेल में 100 पर अपने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं.

बंगाल की महाराष्ट्र के खिलाफ खराब शुरुआत

चौथे दौर के मुकाबले में बंगाल की टक्कर महाराष्ट्र से हो रही है. मैच में बंगाल की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की शुरुआत बहुत खराब हुई और टीम ने 50 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 02, 2026, 10:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj