Rajasthan government health System | राजस्थान ट्रॉमा पॉलिसी, सड़क हादसों में इलाज होगा बेहतर

Last Updated:June 25, 2026, 21:43 IST
Rajasthan Health System : राजस्थान सरकार ने नई ट्रॉमा पॉलिसी बनाई, सभी ट्रॉमा सेंटरों पर एक समान मानक लागू होंगे, एम्बुलेंस और उपकरण मजबूत कर ग्रामीण शहरी मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा. मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि ट्रॉमा वर्तमान समय में मृत्यु और गंभीर विकलांगता का एक बड़ा कारण बनकर उभरा है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस विषय को गंभीरता से लेते हुए लगातार काम कर रही हैं.
जोधपुर. सड़क हादसों और अन्य गंभीर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पूरे प्रदेश में एक समान और व्यवस्थित ट्रॉमा उपचार व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से ट्रॉमा पॉलिसी तैयार की गई है. मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि यह पहल ट्रॉमा मरीजों को बेहतर इलाज और जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी.
मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि ट्रॉमा वर्तमान समय में मृत्यु और गंभीर विकलांगता का एक बड़ा कारण बनकर उभरा है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस विषय को गंभीरता से लेते हुए लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पहले ट्रॉमा के लिए अलग व्यवस्था नहीं थी, लेकिन समय के साथ ट्रॉमा केयर और ट्रॉमा कंट्रोल जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गईं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलने लगा है.
प्रदेशभर में लागू होंगे एक समान मानकउन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा एक व्यापक ट्रॉमा पॉलिसी तैयार की गई है, जिसके तहत प्रदेश के सभी ट्रॉमा सेंटरों पर उपचार के एक समान मानक लागू किए जाएंगे. इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया, जिसने विभिन्न स्तरों पर अध्ययन कर यह नीति तैयार की है. इस नीति के लागू होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समान गुणवत्ता का उपचार मिलेगा तथा अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा.
एम्बुलेंस सेवाओं को किया जाएगा मजबूतट्रॉमा पॉलिसी के तहत दुर्घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक मरीज को मिलने वाली सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा. एम्बुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ करने, ट्रॉमा सेंटरों को आवश्यक उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधन से लैस करने तथा अधूरे पड़े ट्रॉमा सेंटरों को विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायल मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan



