Ind vs Ire T20: वैभव सूर्यवंशी टीम में, 7 खिलाड़ी बाहर: आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए बदलाव की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. दुनिया की नंबर 1 T20I टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहला T20I मुकाबला आज शाम को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में होगा. दूसरा मैच इसी मैदान पर रविवार (June 28) को खेला जाएगा. आयरलैंड में खेलने पहुंची टीम इंडिया में और भारत ने आखिरी T20I मैच में उतरी टीम में काफी बदलाव है. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने आखिरी बार जब टी20 मैच खेला था तो वो ICC Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल था.
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने एक दो नहीं बल्कि कप्तान समेत कुल 7 बदलाव कर दिए. टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिली. टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी और स्क्वॉड में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं. आयरलैंड दौरे के लिए 7 ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है जो T20 World Cup 2026 टीम का हिस्सा नहीं थे.
कौन आया अंदर?
श्रेयस अय्यर की T20I टीम में वापसी हुई है. मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की इस T20I सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. अय्यर ने भारत के लिए आखिरी T20I December 2023 में खेला था. उन्हें 6 जून 2026 को भारत का नया T20I कप्तान नियुक्त किया गया. अय्यर के अलावा स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा व हर्षित राणा की भी टीम में वापसी हुई है. इनके साथ 3 अनकैप्ड खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सुर्यांश शेडगे को भी मौका मिला है.
वैभव और प्रिंस को 6 जून को घोषित 16 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था. सुर्यांश शेडगे को इस हफ्ते की शुरुआत में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी के स्थान पर टीम में जोड़ा गया.
कौन बाहर हुआ?
मार्च में भारत को ICC Men’s T20 World Cup का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. उनके साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह और स्पिनर कुलदीप यादव को भी स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नहीं चुना गया. 6 जून को चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती को भी आयरलैंड दौरे के लिए टीम में रखा था. अब दोनों इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जबकि वरुण IPL 2026 के दौरान लगी चोट से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं.
स्क्वॉड में बदलाव पर एक नजर
कौन आया अंदर: श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, सुर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई
कौन गया बाहर: सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
चोटिल होकर बाहर: मोहम्मद सिराज, नितिश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती
रिप्लेसमेंट: प्रसिद्ध कृष्णा, सुर्यांश शेडगे
पहली बार T20I स्क्वॉड में: वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, सुर्यांश शेडगे



