IND vs IRE 1st T20I Live: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो भी गया तो भी बल्लेबाजी देखनी होगी मुश्किल, आयरलैंड से पहला टी-20 आज

होमखेलक्रिकेट
LIVE: सूर्यवंशी का डेब्यू हो भी गया तो भी बल्लेबाजी देखनी होगी मुश्किल! मैच आज
Last Updated:June 26, 2026, 16:30 IST
India vs Ireland 1st T20I Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर उन्होंने सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई. उन्होंने हाल में श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणी…और पढ़ें
भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी-20, वैभव सूर्यवंशी
बेलफास्ट: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत आज से आयरलैंड के खिलाफ नए युग की शुरुआत करेगा. वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम से विदाई के बाद भारतीय टीम अपनी पहली टी-20 सीरीज खेल रही है. दो मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में आज भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा.
भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड का स्क्वॉड: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन
Bharat Banam Ireland 1st T20 Match LIVE: वैभव तो वैभव रोमी भिंडर के लिए भी दीवानगी
आयरलैंड में कई फैंस रोमी भिंडर के साथ भी सेल्फी लेते दिखे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी का ‘गार्जियन’ नियुक्त किया है. भिंडर को सूर्यवंशी के माता-पिता के साथ भारतीय टीम के होटल में प्रवेश करते देखा गया. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी के तेजी से उभरते करियर के दौरान उन्हें मार्गदर्शक की भूमिका सौंपी थी और वह तब से युवा बल्लेबाज के साथ जुड़े हुए हैं.
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच लाइव: बैटिंग कोच कोटक ने दिया था वैभव को झटका
मैच की पूर्व संध्या पर हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि टीम में सभी खिलाड़ी स्टार हैं, किसी को एडजस्ट करने के लिए सेट टीम के साथ छेड़छाड़ या कॉम्बिनेशन को नहीं बिगाड़ा जाएगा.
Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव की बल्लेबाजी देखना क्यों मुश्किल?
ना-ना करते अगर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो भी गया तो भी उनकी बल्लेबाजी देखना आसान नहीं होगा क्योंकि बेलफास्ट में मौसम खराब है. मैच के दौरान वहां बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत के आसपास है. ऐसे में खचाखच भरा स्टेडियम दुआ करेगा कि मैच में पानी नहीं बल्कि 15 साल के सुपरस्टार के बल्ले से रन बरसे.
IRE vs IND: नए कप्तान के साथ उतरेगी आयरलैंड
दूसरी ओर आयरलैंड को जोश लिटिल, मार्क एडायर, पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. उनके पास लोरकान टकर के रूप में नया कप्तान है, उनके अलावा उसे जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर और भारतीय मूल के जय मूंदरा से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.
IND vs IRE: बॉलिग की बेंच स्ट्रेंथ चेक करेगी टीम इंडिया
गेंदबाजी में भारत के पास दूसरी पंक्ति के गेंदबाज हैं, लेकिन यह श्रृंखला और इंग्लैंड के खिलाफ अगली श्रृंखला में उनके पास अपनी क्षमता साबित करने का शानदार मौका होगा. हर्षित राणा की चोट से वापसी ने भारत को तेज गेंदबाजी इकाई में अधिक विकल्प जोड़ दिए हैं, लेकिन उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. प्रसिद्ध और प्रिंस दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं.
LIVE: सूर्या की विदाई, बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की ताजपोशी
श्रेयस अय्यर पूर्णकालिक कप्तान के रूप में शुरुआत करेंगे. आईपीएल में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2024 में खिताब जीता था जबकि एक साल बाद पंजाब किंग्स ने उनकी कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी.
IND vs IRE 1st T20I LIVE: क्या मिडिल ऑर्डर में खेलेंग संजू सैमसन?
टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में भेज सकता है, क्योंकि वह पहले भी चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन अब उनकी जगह पर कप्तान अय्यर और उप-कप्तान तिलक वर्मा खेलेंगे और ऐसे में छठे नंबर पर ही जगह ही खाली रह जाएगी. यह स्थान भी पारंपरिक रूप से ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है तथा भारत के पास शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और सूर्यांश शेडगे के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं.
Vaibhav Sooryavbanshi: टॉप ऑर्डर से छेड़छाड़ आसान नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च में आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत में सैमसन, अभिषेक और किशन ने अर्धशतक बनाए थे. इसके बाद भारत ने सबसे छोटे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है. टीम मैनेजमेंट अगर सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल करता है तो फिर सैमसन या अभिषेक में से किसी एक को या तो बल्लेबाजी क्रम नीचे खेलना होगा या टीम से बाहर होना पड़ेगा. विश्व कप खिताब जीतने के बाद यह कठोर कदम होगा.
IND vs IRE LIVE: मैदान में वैभव आएंगे, तूफान मचाएंगे
आम क्रिकेट प्रेमी यही चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिले, लेकिन टीम मैनेजमेंच के लिए यह काम आसान नहीं होगा. भारत के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं, उनके टी-20 रिकॉर्ड को नजरअंदाज करना आसान नहीं है.
Location :
New Delhi,Delhi



