glass bangle business idea | start business from 50000 rupees | कम नुकसान वाला बिजनेस आइडिया |

Last Updated:June 26, 2026, 18:01 IST
Profitable Business Idea: कम पैसे में कोई नया और धांसू बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियों और कंगनों का व्यापार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. फिरोजाबाद के मशहूर होलसेल कारोबारी आसिफ के मुताबिक, सिर्फ 50 हजार रुपये की छोटी सी लागत से इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है. देश भर में सदाबहार डिमांड वाले इस काम में सीधा 80 फीसदी तक का तगड़ा मुनाफा होता है और माल खराब होने का कोई डर भी नहीं रहता, जिससे 6 महीने के अंदर ही लाखों की कमाई होने लगती है.
फिरोजाबाद: अगर आप भी नौकरी का चक्कर छोड़ खुद का कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. आप फिरोजाबाद की मशहूर कांच की चूड़ियों और कंगनों का व्यापार शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए बहुत बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. साथ ही, चूड़ी-कंगन की डिमांड साल के 12 महीने बनी रहती है, इसलिए इसमें घाटा होने का कोई चांस ही नहीं है. थोड़ी सी समझदारी से काम लिया जाए, तो कुछ ही महीनों में आप इससे लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.
फिरोजाबाद में यहां मिलता है सबसे सस्ता मालफिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट ‘गली बोहरान’ में होलसेल का काम करने वाले दुकानदार आसिफ ने बताया कि नया बिजनेस शुरू करने के लिए चूड़ी और कंगनों का काम सबसे बेस्ट है, क्योंकि इसमें सीधे डबल कमाई होती है. फिरोजाबाद की इस मार्केट में होलसेल के रेट पर कांच की चूड़ियों का बेहद सस्ता और बढ़िया माल मिल जाता है.इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 50 हजार रुपये की जरूरत होगी. इतने बजट में आप हर तरह की नई और फैंसी डिजाइन वाली चूड़ियां और कंगन आराम से खरीद सकते हैं.
बिजनेस चमकाने के लिए अपनाएं ये तरीकेहोलसेल व्यापारी आसिफ के मुताबिक, चूड़ी के बिज़नेस को फटाफट दौड़ाने के लिए कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी दुकान की सजावट पर खास ध्यान देना होगा, जिसे एकदम चमकाकर और अच्छे से सजाकर रखना चाहिए क्योंकि दुकान जितनी खूबसूरत दिखेगी, महिलाएं उतनी ही ज्यादा खिंची चली आएंगी.
इसके साथ ही, मार्केट के ट्रेंड को समझना भी बहुत जरूरी है, जो डिजाइन इस समय बाजार में सबसे ज्यादा बिक रही हो, उसे अपनी दुकान में जरूर शामिल करें ताकि कोई भी ग्राहक आपकी दुकान से खाली हाथ वापस न लौटे. इन सब के अलावा, अपने लोकल इलाके की पसंद का ख्याल रखना भी फायदेमंद साबित होता है, इसलिए आपके क्षेत्र में महिलाएं किस तरह के रंग और डिजाइन की चूड़ियां पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, उस तरह का स्टॉक थोड़ा ज्यादा मात्रा में एडवांस में रखें.
सीधा 80% का बंपर मुनाफा, माल खराब होने की टेंशन नहींहोलसेल व्यापारी आसिफ ने बताया कि उनके पास पूरे देश से लोग चूड़ियों का माल खरीदने आते हैं. इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई घाटा नहीं होता. अगर आप सीधे फिरोजाबाद मार्केट से माल उठाते हैं, तो आपको सीधे 80 प्रतिशत तक का बंपर मुनाफा मिलता है.कपड़ों या खाने-पीने की चीजों की तरह कांच की चूड़ियां कभी खराब नहीं होतीं, इसलिए माल के एक्सपायर होने का कोई डर नहीं रहता. अगर आप आज 50 हजार रुपये लगाकर यह काम शुरू करते हैं, तो आने वाले 6 महीनों में ही आपकी कमाई लाखों में पहुंच जाएगी.
About the AuthorSeema Nath
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Firozabad,Uttar Pradesh



