National

उदयपुर से यात्रा होगी और आसान! 15 अक्टूबर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए अकासा एयर शुरू करेगी सीधी डेली फ्लाइट्स

Last Updated:June 27, 2026, 14:26 IST

Udaipur Flight News: उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी को जल्द ही बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. 15 अक्टूबर से अकासा एयर मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी डेली फ्लाइट्स शुरू करेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा. नई उड़ानों के शुरू होने से व्यवसायिक यात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को विशेष लाभ होगा. लेकसिटी उदयपुर पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है और नई एयर सेवाओं से पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. वहीं, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख महानगरों से सीधा हवाई संपर्क बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों और निवेश के अवसर भी मजबूत होंगे. नियमित डेली फ्लाइट्स के संचालन से यात्रियों का यात्रा समय कम होगा और कनेक्टिविटी पहले से अधिक सुविधाजनक बनेगी.

ख़बरें फटाफट

लेकसिटी को मिली सौगात, मुंबई-बेंगलुरु के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइटZoomउदयपुर की एयर कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

उदयपुर: उदयपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है. झीलों की नगरी की एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अकासा एयर ने उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की. एयरलाइन के अनुसार, यह नई सेवा 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है. दोनों शहरों के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट संचालित की जाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

अकासा एयर ने बताया कि उदयपुर को अपने घरेलू नेटवर्क में शामिल करने का फैसला शहर में तेजी से बढ़ रही पर्यटन गतिविधियों, अनुभव आधारित यात्रा (एक्सपीरियंस ट्रैवल), डेस्टिनेशन वेडिंग और प्रीमियम टूरिज्म की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है.उदयपुर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शाही शादियों और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है. ऐसे में सीधे हवाई संपर्क से शहर को और अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है.

यात्रा का समय कम होगा और सफर अधिक सुविधाजनकएयरलाइन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई और बेंगलुरु दोनों रूटों के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है. यात्री अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट, एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल ऐप के अलावा प्रमुख ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं. नई उड़ानों के शुरू होने से उदयपुर के पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, ट्रैवल एजेंसियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है.खासकर मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों से आने वाले पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों को अब सीधी उड़ान का विकल्प मिलेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा.

महानगरों तक सीधे हवाई सफर की सुविधापर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि उदयपुर में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं. इसके साथ ही शहर में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में नई उड़ान सेवाएं शहर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती हैं. वहीं स्थानीय लोगों को भी इन दोनों महानगरों तक सीधे हवाई सफर की सुविधा मिलेगी.

एयर कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूतअकासा एयर की इस घोषणा के बाद उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो एयरलाइन अन्य शहरों के लिए भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर सकती है.15 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित ये दोनों उड़ानें उदयपुर को देश के प्रमुख महानगरों से बेहतर तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj