Health

महंगी क्रीम-सीरम पर भारी है ये भिंडी का जेल, चेहरे की झुर्रियां कर देगा साफ, ग्लो ऐसा जवान नजर आएंगे आप

Last Updated:June 27, 2026, 17:49 IST

भिंडी से बना यह नेचुरल कोलेजन जेल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का एक सस्ता और असरदार विकल्प बन सकता है. नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और जवान नजर आ सकती है. इसका उपयोग करने के बाद आप महंगी क्रीम-सीरम भूल जाएंगे. भिंडी से बनाएं घर पर कोलेजन जेल, झुर्रियां और झाइयां कम हो जाएंगी. जानें आसान तरीका..

आज के समय में बढ़ती उम्र, धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले चेहरे पर नजर आता है। 30 की उम्र पार करते ही कई लोगों को फाइन लाइंस, झुर्रियां और स्किन की डलनेस परेशान करने लगती है। ऐसे में लोग महंगी क्रीम, सीरम और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता।

अगर आप भी कम खर्च में अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो अब घर पर ही नेचुरल कोलेजन जेल बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह जेल भिंडी से तैयार होता है, जो स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र पटेल के अनुसार, भिंडी में मौजूद नैचुरल म्यूसीलेज (चिपचिपा तत्व) स्किन को मॉइस्चराइज करने और टाइट रखने में मदद करता है। जब इसमें एलोवेरा, ग्लिसरीन और विटामिन-ई मिलाया जाता है, तो यह एक पावरफुल नेचुरल स्किन केयर जेल बन जाता है।

Add as Preferred Source on Google

कोलेजन जेल बनाने के लिए जरूरी सामग्री- 5 से 6 भिंडी, 1 गिलास पानी, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन, 5 बूंद विटामिन-ई ऑयल।

घर पर ऐसे बनाएं कोलेजन जेल: सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में पानी डालकर भिंडी को करीब 10 मिनट तक उबालें। कुछ देर बाद पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा बनने लगेगा। जब इसका टेक्सचर जेल जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

इसके बाद इसे छान लें, ताकि स्मूद जेल तैयार हो जाए। अब इसमें एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आपका नेचुरल कोलेजन जेल तैयार है।

इस जेल को रात में सोने से पहले लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सबसे पहले चेहरा साफ करें, फिर इस जेल की पतली परत चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें।

क्या हैं इसके फायदे- स्किन को गहराई तक हाइड्रेट करता है, चेहरे की डलनेस कम करता है, नेचुरल ग्लो बढ़ाता है, फाइन लाइंस और झुर्रियां कम करने में मदद करता है, स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाता है।

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj