Health

डिनर के बाद रोज 5 मिनट करें यह योगासन, दोगुनी स्पीड से पचेगा खाना, सुधर जाएगी पेट की सेहत

Last Updated:June 28, 2026, 15:51 IST

Vajrasana Health Benefits: डिनर के बाद 5 मिनट तक वज्रासन करने से पाचन प्रक्रिया बूस्ट हो सकती है. ऐसा करने से खाने के बाद होने वाले भारीपन को कम करने में मदद मिल सकती है. यह उन चुनिंदा योगासनों में से एक है, जिसे खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है. अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या हो, तो योगासन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.डिनर के बाद रोज 5 मिनट करें यह योगासन, दोगुनी स्पीड से पच जाएगा खानाZoomडिनर के बाद वज्रासन करने से पेट की सेहत सुधर सकती है.

Yoga Pose To Boost Digestion: अधिकतर लोग सुबह-सुबह पार्क में जाकर योगासन करते हैं. घर पर भी योगाभ्यास करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अक्सर लोग सुबह के वक्त ही योगा करते हैं, लेकिन कुछ योगासन रात को खाने के बाद करने चाहिए. इनका अभ्यास करने से डिनर के बाद पाचन तंत्र को बूस्ट किया जा सकता है और डिनर के बाद होने वाले भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. अगर आप भी ऐसा ही कोई योगासन ढूंढ रहे हैं, तो वज्रासन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यह उन चुनिंदा योगासनों में से एक है, जिसे खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है. नियमित रूप से कुछ मिनट वज्रासन में बैठने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस हो सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वज्रासन एक सरल योग मुद्रा है, जिसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठा जाता है. इस दौरान रीढ़ सीधी रखी जाती है और दोनों हाथ घुटनों पर आराम से रखे जाते हैं. यह आसन करने में आसान है और इसके फायदे अनगिनत हैं. अधिकांश योगासन खाली पेट करने की सलाह दी जाती है, लेकिन वज्रासन एक ऐसा आसन है, जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है. माना जाता है कि इस मुद्रा में बैठने से पेट और पाचन तंत्र पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है, जिससे खाने के पाचन में सहायता मिल सकती है. अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो वज्रासन का अभ्यास राहत दिला सकता है.

नियमित रूप से वज्रासन करने से पाचन में सहायता मिल सकती है. कई लोगों को भोजन के बाद पेट में भारीपन कम महसूस होता है. यह मुद्रा शरीर को कुछ देर शांत बैठने का अवसर भी देती है, जिससे मन को आराम मिल सकता है. नियमित योग और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ यह ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. अगर आपको घुटनों में तेज दर्द, हाल ही में घुटने या टखने की सर्जरी हुई है, गंभीर गठिया है या बैठने में परेशानी होती है, तो वज्रासन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

डिनर के बाद 5 मिनट वज्रासन में बैठना एक आसान और उपयोगी आदत हो सकती है. हालांकि इसे किसी चमत्कारी उपाय नहीं मानना चाहिए. वज्रासन के साथ-साथ खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं, रात का खाना बहुत देर से न करें, पर्याप्त पानी पिएं और नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. ये आदतें पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj