Rajasthan

Jalore Murder Case I पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या I rajasthan news

Last Updated:June 28, 2026, 17:22 IST

Jalore Murder Case: जालोर के आहोर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध के चलते हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ.

जालोर में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्याZoomआहोर में विवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

जालोर. जिले के आहोर थाना क्षेत्र के सरहद मडला में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की मदद से पुलिस ने हत्या की इस जटिल वारदात का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी.

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सरहद मडला क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पहचान के प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त पाली जिले के रानीगांव निवासी राजेंद्र कुमार मीणा के रूप में हुई. इसके बाद मृतक की मां सारकी देवी ने 25 जून को आहोर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

एफएसएल, साइबर सेल और सीसीटीवी बने अहम कड़ी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स, तकनीकी विश्लेषण और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के दौरान पुलिस मुख्य संदिग्ध रमेश कुमार मीणा और उसके सहयोगी अभिषेक मीणा तक पहुंची. मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली.

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर रची हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राजेंद्र कुमार की शादी करीब 15 वर्ष पहले ममता से हुई थी. पिछले आठ से दस महीनों से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते ममता अपने पीहर में रह रही थी. इसी दौरान उसकी नजदीकियां रमेश मीणा से बढ़ गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन राजेंद्र उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत रमेश ने अपने रिश्तेदार अभिषेक मीणा को भी साजिश में शामिल किया. दोनों मोटरसाइकिल से रानीगांव पहुंचे और राजेंद्र को अच्छी मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले आए. रास्ते में उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई, जब वह पूरी तरह नशे में हो गया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को सरहद मडला क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त वाहन, अन्य साक्ष्यों और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj