World

PM Modi Seychelles Visit News: सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान कई अहम MoU पर किए हस्ताक्षर UPI पर अहम समझौता

Last Updated:June 28, 2026, 15:45 IST

PM Modi Seychelles Visit: पीएम नरेंद्र मोदी इन वक्त सेशल्स के दौरे पर गए हुए हैं. उन्होंने यहां पहुंचकर न सिर्फ 50 सालों की भारत-सेशल्स की दोस्ती को सेलिब्रेट किया, बल्कि इन रिश्तों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों ने कई समझौतों पर दस्तखत भी किए. उन्हें सेशल्स का सबसे बड़ा पर्यावरण का सम्मान दिया गया, जिस पर उन्होंने आभार जताया. सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, कई अहम MoU पर किए हस्ताक्षरZoomपीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान. (आईएएनएस)

PM Modi Seychelles Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया. इन समझौतों में कृषि, एक्जिम बैंक, अंतरिक्ष सहयोग, स्वास्थ्य सेवाएं और नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं.

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेशेल्स में उन्हें जिस सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत मिला, उसके लिए वह राष्ट्रपति हर्मिनी और वहां की जनता के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं.

भारत-सेशल्स के 50 साल के रिश्ते

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और सेशेल्स अपने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों में दोनों देशों की दोस्ती लगातार मजबूत हुई है और यह विश्वास, सहयोग तथा जनकल्याण पर आधारित साझेदारी में बदल गई है. उन्होंने कहा कि हिंद महासागर सदियों से भारत और सेशेल्स को जोड़ता आया है। समुद्री मार्गों के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और लोगों का आपसी संपर्क लगातार बढ़ा है. भारत का मानना है कि हिंद महासागर दोनों देशों का साझा क्षेत्र है, जिसकी सुरक्षा, शांति और समृद्धि बनाए रखना दोनों की साझा जिम्मेदारी है. इसी सोच के आधार पर दोनों देश समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं.

दोनों देशों के बीच साइन हुए MoU

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी सहमति जताई है. व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ समुद्री और हवाई संपर्क को बेहतर बनाने पर भी काम किया जाएगा. इससे न केवल भारत और सेशेल्स के बीच व्यापार बढ़ेगा, बल्कि पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी संपर्क मजबूत होगा.
डिजिटल क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा. इसी दिशा में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को सेशेल्स में लागू करने का रहा. इसके लिए दोनों देशों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इससे भविष्य में डिजिटल भुगतान आसान होगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक लेन-देन को नई गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत यात्रा के दौरान भारत ने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. इस राशि का उपयोग सामाजिक आवास, परिवहन, कौशल विकास, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सेशेल्स के मानव संसाधन विकास में भारत लगातार सहयोग कर रहा है. भारतीय संस्थानों में सेशेल्स के सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही, एक नए प्रोफेशनल और टेक्निकल सेंटर की वर्चुअल आधारशिला भी रखी गई, जिससे वहां के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे.
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने मित्र देश के रूप में सेशेल्स को वैक्सीन उपलब्ध कराई थी. अब जनऔषधि योजना से जुड़े समझौते के जरिए सेशेल्स के लोगों को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. इसके अलावा मेडिकल प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में भी भारत सहयोग करेगा.
ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में दोनों देशों ने स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री विज्ञान, महासागर अध्ययन और तटीय प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक नया समझौता हुआ, जिसके तहत दोनों देश तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का सहयोग पहले से मजबूत है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा. खेल, योग, संस्कृति और भारतीय फिल्मों के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क भी और मजबूत किया जाएगा. अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ऐसा हिंद महासागर चाहता है, जहां सुरक्षा के साथ-साथ सभी देशों की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध समान सम्मान, विश्वास और साझेदारी पर आधारित हैं. पिछले 50 वर्षों की मजबूत दोस्ती अब आने वाले समय में नवाचार, सतत विकास और साझा समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगी.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj