Sports

6 गेंद पर 6 विकेट… एक ओवर में डबल हैट्रिक का कारनामा, 9 साल के रोहन ने खतरनाक बॉलिंग से मचाया गदर

होमखेलक्रिकेट

6 गेंद पर 6 विकेट… एक ओवर में डबल हैट्रिक, 9 साल के रोहन ने मचाया गदर

Last Updated:June 28, 2026, 21:03 IST

6 wickets in 6 balls record: इंग्लैंड के 9 साल के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने लोकल मैच के दौरान एक ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी, परिवार और कोच सब हैरान तो हुए ही, लेकिन खुशी से भी झूम उठे. इस बच्चे ने एक ही ओवर की 6 गेंदों पर लगातार 6 विकेट (डबल हैट्रिक) लेकर तहलका मचाया. कैंब्रिज के पास ‘ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब’ की अंडर-9 टीम के लिए खेलते हुए रोहन ने यह जादुई ओवर फेंका और अपनी टीम को मैच जिताया.6 गेंद पर 6 विकेट... एक ओवर में डबल हैट्रिक, 9 साल के रोहन ने मचाया गदरZoomइंग्लैंड के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने ओवर में ली डबल हैट्रिक.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपने जैसा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने एक ओवर में 6 विकेट यानी डबल हैट्रिक का कारनामा किया है? यह कुछ ऐसा है, जो लोकल क्रिकेट मैच में भी शायद ही सुनने को मिला हो. हालांकि, यह चमत्कार 9 साल के रोहन ने कर दिखाया है. कैंब्रिज (इंग्लैंड) के रहने वाले मात्र इस बच्चे ने एक ही ओवर में लगातार 6 विकेट लेकर ‘डबल हैट्रिक’ का वो जादुई कारनामा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

सभी 6 बल्लेबाज हुए बोल्डग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब (Great Shelford Cricket Club) की अंडर-9 टीम के लिए खेलते हुए रोहन ने यह कारनामा हिस्टन (Histon) टीम के खिलाफ मैच में किया. रोहन की गेंदबाजी इस कदर खतरनाक थी कि उन्होंने जिन 6 बल्लेबाजों को आउट किया, उन सभी को क्लीन बोल्ड किया. रोहन का बॉलिंग फिगर ऐसा था जिसे देखकर कोई भी अपनी आंखों पर यकीन न कर पाए- 1 ओवर, 0 रन, 6 विकेट! रोहन के इस ऐतिहासिक स्पेल की बदौलत उनकी टीम ने यह मुकाबला 26 रनों से जीत लिया.

विपक्षी टीम भी खुशी से झूम उठीइस ऐतिहासिक ओवर के बाद मैदान का नजारा देखने लायक था. बीबीसी (BBC) से बात करते हुए रोहन ने कहा, ‘जब आखिरी गेंद पर छठा विकेट गिरा, तो मैदान पर हर कोई चीख रहा था. सब दौड़कर पिच पर आ गए. ऐसा कारनामा बहुत कम ही देखने को मिलता है.’ रोहन के हेड कोच लुकास ग्रीन और मैच में अंपायरिंग कर रहे विशाल गुप्ता भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए. विशाल गुप्ता ने बताया, ‘मैंने अंपायरिंग की टोपी उतारी और रोहन को हवा में उछाल दिया. सबसे खूबसूरत बात यह थी कि विरोधी टीम के बच्चे भी रोहन की इस कामयाबी से बेहद खुश थे और उसके लिए तालियां बजा रहे थे.’

पिता के लिए ‘फादर्स डे’ का सबसे अनमोल तोहफारोहन के पिता नारायण के लिए यह यादगार पल था, क्योंकि यह कारनामा ‘फादर्स डे’ के दिन हुआ था. गर्व से भरे पिता ने कहा, ‘इतनी छोटी उम्र में एक विकेट लेना भी बड़ी बात होती है, लेकिन यहां तो विकेटों की झड़ी लग गई थी. मुझे गर्व है. शुरुआत में तो मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मेरा बेटा कितना दुर्लभ और ऐतिहासिक कारनामा कर चुका है.’ रोहन को इस बेमिसाल प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और वह ऐतिहासिक मैच बॉल भी उन्हें तोहफे में दी गई, जिससे उन्होंने यह जादुई ओवर फेंका था. 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे रोहन ने दुनिया को दिखा दिया है कि क्रिकेट का अगला सुपरस्टार तैयार हो रहा है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj