Health

सुबह उठते ही पेट एक बार में शीशे की तरह साफ हो जाएगा, रात को सोने से पहले पी लें यह ड्रिंक

Last Updated:June 28, 2026, 22:07 IST

Drink To Clean Stomach: अगर सुबह पेट साफ होने में परेशानी होती है, तो रात में पानी में मिलाकर इसबगोल का सेवन करना चाहिए. इससे पेट आसानी से साफ हो सकता है. इसके अलावा फाइबर से भरपूर डाइट, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम से पेट की सेहत को दुरुस्त किया जा सकता है. अगर कब्ज लंबे समय तक रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.सुबह उठते ही पेट एक बार में शीशे की तरह साफ हो जाएगा, रात को पिएं यह ड्रिंकZoomगुनगुने पानी में इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज से राहत मिल सकती है.

Home Remedies To Clean Stomach: कई लोगों को सुबह उठने के बाद पेट ठीक से साफ न होने की शिकायत रहती है. मेडिकल की भाषा में इसे कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन कहा जाता है. इसकी वजह कम फाइबर वाली डाइट, पर्याप्त पानी न पीना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी या अनहेल्दी रूटीन हो सकता है. अगर यह समस्या कभी-कभी होती है, तो खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से राहत मिल सकती है. लंबे समय तक कब्ज बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है. अगर आपको कभी-कभार कब्ज की समस्या होती है, तो आप कुछ घरेलू उपायों से राहत पा सकते हैं.

रात में इस ड्रिंक का करें सेवन

रात को सोने से लगभग 30 से 60 मिनट पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पीना कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके बाद थोड़ा एक्स्ट्रा पानी भी पी लें. इसबगोल घुलनशील फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो मल को नरम बनाने और नियमित मल त्याग में मदद कर सकता है. इसे लेते समय पूरे दिन पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है.

इसबगोल कैसे करता है काम?

इसबगोल पानी को सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है, जिससे मल का आकार और नमी बढ़ सकती है. इससे सुबह मल त्याग अपेक्षाकृत आसान हो सकता है. इसका असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है. इसके नियमित उपयोग से पहले पैक पर दिए गए निर्देश पढ़ें. अगर कोई पुरानी बीमारी है या दवाएं चल रही हैं, तो इसबगोल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

पेट को ऐसे रखें हेल्दी

पेट को ठीक रखने के लिए केवल एक ड्रिंक पर निर्भर रहने के बजाय रोजाना फाइबर से भरपूर डाइट लें. अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलने या हल्की एक्सरसाइज की आदत डालें. ये सभी उपाय पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर आपको लगातार कब्ज, पेट में तेज दर्द, मल में खून, अचानक वजन घटना या कई दिनों तक मल त्याग न होने जैसी समस्याएं हैं, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग किसी भी फाइबर सप्लीमेंट का नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj