Bharatpur Rose Laddu Recipe | How to Make Rose Laddu| गुलाब की पंखुड़ियों वाला लड्डू कैसे बनाएं | गुलाब लड्डू रेसिपी |

होमफोटोलाइफ़फूड
एक बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद! जानें क्यों खास है भरतपुर का यह लड्डू
Last Updated:June 30, 2026, 09:30 IST
Bharatpur Famous Gulab Laddu Recipe: भरतपुर की पारंपरिक मिठाइयों में अब गुलाब लड्डू तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है. गुलाब की प्राकृतिक पंखुड़ियों, मावा, काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह खास मिठाई स्वाद के साथ पोषण का भी बेहतरीन मेल है. इसकी मनमोहक खुशबू और आकर्षक सजावट इसे अन्य लड्डुओं से अलग बनाती है. शादी-ब्याह, त्योहार और विशेष अवसरों पर इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. करीब 1000 रुपये प्रति किलो कीमत होने के बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं. भरतपुर आने वाले पर्यटक भी इस खास मिठाई को खरीदना नहीं भूलते.
भरतपुर अपने समृद्ध खान-पान और पारंपरिक मिठाइयों के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है. यहां की कई विशेष मिठाइयां लोगों के बीच खास पहचान रखती हैं. जिनमें अब गुलाब लड्डू तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह मिठाई अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी खूब आकर्षित कर रही है.
गुलाब लड्डू की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में गुलाब की पंखुड़ियों का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है. गुलाब की प्राकृतिक खुशबू इस लड्डू को एक अलग ही स्वाद देती है, जो इसे अन्य पारंपरिक लड्डुओं से अलग बनाती है. मिठाई में गुलाब का फ्लेवर इतना संतुलित होता है कि यह न तो ज्यादा मीठा है और न ही कम, बल्कि खाने में बेहद लाजवाब अनुभव देता है.
इस खास लड्डू को बनाने में मावा, काजू, बादाम और कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी सामग्रियों के मेल से तैयार यह मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है. ड्राई फ्रूट्स की मौजूदगी इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाती है. जिससे यह मिठाई स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन संयोजन बन जाती है.
Add as Preferred Source on Google
गुलाब लड्डू की एक और खासियत इसकी सजावट है. इसे ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया जाता है. जिससे यह देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है. खास अवसरों, त्योहारों और शादी-ब्याह में इस मिठाई की मांग लगातार बढ़ रही है. क्योंकि यह दिखने में जितनी खूबसूरत है, स्वाद में उतनी ही शानदार है. यही वजह है इस मिठाई की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है.
कीमत की बात करें तो गुलाब लड्डू आम मिठाइयों के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है. बाजार में इसकी कीमत करीब 1000 रुपये प्रति किलो तक रहती है. हालांकि इसकी गुणवत्ता, स्वाद और विशेषता को देखते हुए लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं और खास मौकों पर इसे उपहार के रूप में भी देते हैं. भरतपुर के लोग इस मिठाई को संदेश के तौर पर अपने स्वजनों को भेजते हैं. यही वजह है कि इस मिठाई की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है.
भरतपुर का गुलाब लड्डू पारंपरिक मिठाइयों में अपनी अलग पहचान बना रहा है. गुलाब की प्राकृतिक खुशबू, बेहतरीन स्वाद और पौष्टिक गुणों के कारण यह लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली यह खास मिठाई पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है. स्वाद और सेहत का अनूठा मेल होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. आने वाले समय में भरतपुर का गुलाब लड्डू प्रदेश की पहचान बनने की ओर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



