National

how jamui anisha dubey made bihar map with madhubani mandala art

Last Updated:July 01, 2026, 20:02 IST

Madhubani Art Bihar Map Painting: अनीशा दुबे ने बिहार और भारत के नक्शे पर मधुबनी आर्ट बनाया है. आमतौर पर तो इसे लोग स्वतंत्र रूप से बनाते हैं लेकिन अनीशा ने बिहार के नक्शे में मधुबनी आर्ट और मंडला आर्ट से इसे सजाया है. बिहार के इस नक्शे की सबसे खास बात यह है कि इसमें 35 से भी अधिक पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है तथा पूरे नक्शे में एक पैटर्न को दोबारा इस्तेमाल में नहीं लाया गया है. जिस कारण इसकी खूबसूरती और निखर गई है. 

ख़बरें फटाफट

जमुई: बिहार में मधुबनी आर्ट प्राचीन काल से ही बनाया जा रहा है. अक्सर आपने किसी दीवार पर किसी घर में, या किसी घर के प्रवेश द्वार पर मधुबनी आर्ट की सजावट देखी होगी. बड़े ही पारंपरिक रूप से इसे बनाया जाता है, तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो इसे सीखते हैं तथा देश-विदेश में जाकर अपनी संस्कृति का प्रचार भी करते हैं. परंतु जमुई की रहने वाली एक लड़की ने मधुबनी आर्ट और मंडला आर्ट को कुछ इस तरीके से बनाया है कि उसे देखकर आप भी उसकी सराहना किए बगैर नहीं रह पाएंगे. इसके द्वारा बनाई गई मधुबनी पेंटिंग की खूबसूरती ऐसी है कि इसे देखकर लोग हतप्रभ रह जाते हैं. दरअसल जमुई जिले के जिला मुख्यालय की रहने वाली अनीशा दुबे ने बेहद ही कमाल तरीके से मधुबनी पेंटिंग बनाई है.

बिहार और भारत के नक्शे पर उकेर दिया आर्ट दरअसल अनीशा दुबे ने बिहार और भारत के नक्शे पर मधुबनी आर्ट बनाया है. आमतौर पर तो इसे लोग स्वतंत्र रूप से बनाते हैं लेकिन अनीशा ने बिहार के नक्शे में मधुबनी आर्ट और मंडला आर्ट से इसे सजाया है. इसके साथ ही भारत के मैप को भी उन्होंने अपनी कलाकारी से सजाया है. अनीशा ने बताया कि बिहार के नक्शे को बनाने में उन्हें करीब चार दिन से भी अधिक का समय लग गया. अनीशा ने बताया कि प्रतिदिन वह तीन से चार घंटे इस पर मेहनत करती थी और तीन से चार दिनों में यह बनकर पूरा हुआ है. बिहार के इस नक्शे की सबसे खास बात यह है कि इसमें 35 से भी अधिक पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है तथा पूरे नक्शे में एक पैटर्न को दोबारा इस्तेमाल में नहीं लाया गया है, जिस कारण इसकी खूबसूरती और निखर गई है.

खुद से ही बनाना सीख लिया यह आर्ट अनीशा ने बताया कि बचपन से ही मुझे आर्ट और ड्राइंग बनाने का शौक था. जब मेरी उम्र बढ़ी तो मैंने इसे वृहद रूप से बनाना शुरू कर दिया. घर में जब भी खाली समय मिलता तब मैं बैठकर पेंटिंग बनाया करती थी और आर्ट बनाया करती थी. इसी दौरान मैंने धीरे-धीरे मधुबनी आर्ट और मंडला आर्ट बनाना शुरू किया. जिसके बाद मोबाइल फोन पर मैं उसे सर्च करती थी, और फिर उसे देखकर कर कागज पर उतार दिया करती थी. पहले तो मुझे पता भी नहीं था कि मैं जो बना रही हूं उसे क्या कहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मैं इसके बारे में जानती चली गई. वर्तमान में उन्होंने कई दर्जन से अधिक पेंटिंग बनाई है, जिसमें हर पेंटिंग एक से बढ़कर एक है. अनीशा के द्वारा बनाया हुआ बिहार इस मैप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj