तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, वेडिंग डेट के बाद अब कन्फर्म किया वेन्यू, जानें कहां होंगी शादी की रस्में

Last Updated:July 03, 2026, 06:42 IST
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी तीसरी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है. महीनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए एक्टर ने कन्फर्म किया है कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आमिर ने अपनी इस तीसरी शादी के वेन्यू डिटेल्स का भी खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह एक बेहद प्राइवेट फंक्शन होगा, जिसे वह अपने बांद्रा वाले घर पर ही कर रहे हैं. इस शादी में सिर्फ दोनों परिवार और कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे.
ख़बरें फटाफट
5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने गुरुवार को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपनी तीसरी शादी को लेकर बात की. उन्होंने कंफर्म किया कि वह और गौरी 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. आमिर खान ने यह भी बताया कि दोनों की शादी घर पर ही होगी, जिसमें उनके परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे. इस बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मीडिया ने शादी के बारे में पूछा तो आमिर खान ने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी. उन्होंने कहा, ‘शादी है 5 जुलाई को. घर पर ही कर रहे हैं. बहुत छोटी से शादी है. बहुत ही खास दिन है 5 तारीख हमारे लिए. दोनों परिवार हैं और कुछ दोस्त हैं.’ आमिर खान ने आगे कहा, ‘घर पर ही कर रहे हैं. आप सभी की दुआ चाहिए प्रार्थना चाहिए कि हम खुश रहे और अच्छा सफर रहे. बहुत छोटा सा कार्यक्रम है, घरेलू है.’
View this post on Instagram



