Rajasthan

दशहरे पर अलवर में जमीन को लेकर घमासान, खूनी संघर्ष में पांच पहुंए गए अस्पताल

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के झंझार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी और फरसी से हमला कर दिया. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोग शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लाया गया.

घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग जीवनलाल के पैर पर फरसी से गंभीर वार किया गया. चोट इतनी गहरी थी कि उनका पैर लगभग कटकर अलग होने की स्थिति में पहुंच गया. वहीं, पूनम नाम की महिला भी इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुई है. जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, विवाद की असली वजह और मारपीट की पूरी परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी.

जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने किया हमला

घायल पक्ष के राजेंद्र ने बताया कि जमीन को लेकर परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. राजेंद्र के अनुसार, रोहतास, विजेंद्र, राकेश, मानसिंह, जगदीश और मंगल सहित अन्य लोग एकराय होकर आए और लाठी-फरसी से हमला किया. इस हमले में जीवनलाल और पूनम घायल हो गए. जीवनलाल के पैर पर फरसी से गंभीर चोट लगी, जबकि पूनम को भी काफी चोटें आईं. वहीं, दूसरे पक्ष के सरोज, राकेश और जगदीश भी घायल हुए हैं. उन्हें भी उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लाया गया. इस तरह दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं. फिलहाल जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही.

अस्पताल में भी आमने-सामने आए दोनों पक्ष

गांव में हुए संघर्ष के बाद मामला उस समय और तनावपूर्ण हो गया, जब दोनों पक्षों के घायल उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे. यहां ट्रॉमा वार्ड के सामने दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. इसके बाद उनके बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई. अस्पताल परिसर में दोबारा विवाद की स्थिति बनने से वहां मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई. बताया गया कि जिस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, उस समय एंबुलेंस से मरीज को उतारा भी नहीं गया था. ऐसे में अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. इसके बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया.

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी विवाद की वजह

एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई इस मारपीट में पांच लोगों के घायल होने से मामला गंभीर हो गया है. गांव में हुए संघर्ष के बाद अस्पताल में भी दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई. घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई है. अब पुलिस जांच में जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद, हमले की शुरुआत और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj