Entertainment

ZEE5 ने जारी की एंटी-पायरेसी की अपील, तो दिलजीत दोसांझ ने फैंस से लगाई डाउनलोड कॉपीज शेयर करने की गुहार

Last Updated:July 06, 2026, 17:43 IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को भारत में ZEE5 से हटाने के बाद से हंगामा हो रहा है. लेकिन इसी बीच अब एक नया विवाद सामने आ गया है.सोशल मीडिया पर फिल्म की पायरेटेड कॉपियां तेजी से शेयर हो रही हैं. इसे देखते हुए ZEE5 ने लोगों से पायरेसी का समर्थन न करने की लोगों से अपील की है. वहीं दिलजीत फैंस से गुहार लगा रहे हैं कि डाउनलोड की गई कॉपियां को और लोगों तक शेयर करें.

ख़बरें फटाफट

ZEE5 ने जारी की एंटी-पायरेसी की अपील, दिलजीत ने लगाई डाउनलोड कॉपी की गुहारZoomदिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ के सपोर्ट में उतरे लोग. (फिल्म पोस्टर)

नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. ZEE5 पर रिलीज के 2 दिन बाद ही फिल्म को भारत में हटा दिया गया. इसके बाद दिलजीत ने अपने फैंस से लगातार अपील कर रहे हैं कि जिन लोगों ने भी ये फिल्म डाउनलोड की है, वह इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें.

दिलजीत दोसांझ की फिल्म की पायरेटेड कॉपिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी हैं.वहीं दूसरी तरफ ZEE5 ने लोगों से पायरेसी का समर्थन न करने की अपील की है.फिल्म को लेकर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

ZEE5 ने जारी किया बयान

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ शुरुआत से ही दिक्कतों का सामना कर रही है. पहले फिल्म को बनने में देरी हुई. काफी समय बाद फिल्म किसी तरह रिलीज हुई. अब फिल्म रिलीज के महज 2 दिन बाद ही भारत से हटा दी गई. ऐसे में आज यानी 6 जुलाई सोमवार को ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, ‘हम पूरी कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद नहीं छोड़ी है. कृपया पायरेसी का समर्थन न करें. हम पूरी कोशिश कर रहे है कि किसी तरह ‘सतलुज’ को फिर से आपके लिए उपलब्ध कराया जा सके.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj