Rajasthan

Rajasthan Transfer News | Education

Last Updated:July 08, 2026, 21:28 IST

Rajasthan News : राजस्थान शिक्षा विभाग ने 5 हजार से ज्यादा तबादले किए, जिनमें शिक्षक, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और पीटीआई शामिल हैं. 138 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली. शिक्षकों और दूसरे कार्मिकों के अलावा विभाग ने 138 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं. इन अधिकारियों को भी नए कार्यस्थल पर भेजा गया है.राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा तबादला, 5000 से ज्यादा कर्मचारियों का ट्रांसफर!Zoomराजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा तबादला

बीकानेर. राजस्थान के शिक्षा विभाग से बड़ी प्रशासनिक हलचल की खबर सामने आई है. विभाग ने एक साथ 5 हजार से ज्यादा तबादले किए हैं. इस आदेश में सेकेंड ग्रेड शिक्षकों के साथ लाइब्रेरियन, कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर और पीटीआई को भी नई जगहों पर लगाया गया है. लंबे समय से तबादला सूची का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश अहम माना जा रहा है.

जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा तबादले जयपुर संभाग में हुए हैं. यहां कुल 918 कर्मचारियों को नई जगह भेजा गया है. इसके बाद उदयपुर संभाग में 869 और अजमेर संभाग में 854 तबादले किए गए हैं. वहीं जोधपुर संभाग में 616, भरतपुर संभाग में 519 और बीकानेर संभाग में 515 कर्मचारियों के तबादले हुए हैं. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एक संभाग से दूसरे संभाग में भी भेजा गया है. ऐसे मामलों की संख्या करीब 2154 बताई गई है. इससे साफ है कि इस बार तबादला सूची सिर्फ जिले बदलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई कर्मचारियों का संभाग भी बदल गया है.

138 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारीशिक्षकों और दूसरे कार्मिकों के अलावा विभाग ने 138 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं. इन अधिकारियों को भी नए कार्यस्थल पर भेजा गया है. विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को 10 दिन के भीतर नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन मामलों में फिलहाल नहीं मिलेगी तबादले की अनुमतिशिक्षा विभाग ने कुछ श्रेणियों को फिलहाल तबादला प्रक्रिया से बाहर रखा है. आदेश के अनुसार प्रोबेशन पीरियड में कार्यरत कर्मचारियों के तबादले पर अभी रोक रहेगी. इसके साथ ही ट्राइबल और नॉन ट्राइबल एरिया के बीच होने वाले तबादलों पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है.

विभाग में बढ़ेगी हलचलएक साथ इतने बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संभागों में तैनात कर्मचारी अब नई जगह पर कार्यभार संभालने की तैयारी में जुटेंगे. विभाग ने साफ कर दिया है कि सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर नई पोस्टिंग पर जॉइन करना होगा. आने वाले दिनों में नए स्कूलों और कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj