Pali News: नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का सीने में दर्द के बाद निधन, मारवाड़ जंक्शन में शोक की लहर

Last Updated:September 15, 2026, 12:34 IST
Pali News: मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए पाली के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पार्षद के निधन की खबर मिलते ही मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन
पाली. मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान का निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए पाली के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पार्षद के निधन की खबर मिलते ही मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
जानकारी के अनुसार, नवनिर्वाचित पार्षद अबरार खान को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल मारवाड़ जंक्शन के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन और अन्य लोग उन्हें लेकर पाली के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. पाली पहुंचने पर चिकित्सकों ने अबरार खान की जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं.
हाल ही में चुने गए थे पार्षद
अबरार खान मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में निर्वाचित हुए थे. चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और परिचितों में खुशी का माहौल था. ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अबरार खान के निधन की सूचना जैसे ही मारवाड़ जंक्शन पहुंची, उनके परिचितों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त हो गया. बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे. वहीं, पाली ट्रॉमा सेंटर में साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई मौत के कारण परिवार और परिचितों के बीच मातम पसरा हुआ है. अबरार खान के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. उनके असामयिक निधन पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 12:34 IST



