बॉलीवुड और राजस्थानी फिल्मों में कांटे की टक्कर, 30 कैटेगरी में मिलेंगे अवॉर्ड

जयपुर: राजस्थान फिल्मी लवर्स के लिए सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्मों से जुड़े अवार्ड शो और फिल्म फेस्टिवल भी खास होते हैं. ऐसे ही हर राजस्थान में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फिल्मी लवर्स के खास होता हैं. इस साल राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के 14वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में किया जाएगा. जहां देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न भारतीय भाषाओं में निर्मित फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों और सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इस बार राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2026 में देश के विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं के सिनेमाओं के साथ-साथ राजस्थानी सिनेमा भी कड़ा मुकाबला है.
जहां इस साल राजस्थानी फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में 10 नामांकन मिले हैं और ये फिल्में अन्य क्षेत्रीय सिनेमा के साथ मजबूती से कंपटीशन कर रही हैं. रिफ फेस्टिवल में अन्य क्षेत्रीय सिनेमा और राजस्थानी सिनेमा वर्ग में विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 30 नामांकन मिले हैं. फेस्टिवल में इस बार अभिनय, निर्देशन, लेखन, छायांकन, संगीत, गायन और सर्वश्रेष्ठ फिल्म जैसी प्रमुख श्रेणियों में कलाकारों और फिल्मकारों को अवार्ड दिए जाएंगे.
जिमी शेरगिल, से लेकर राज कुन्द्रा जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्मों में टक्करराजस्थान फिल्म फेस्टिवल में इस बार अवार्ड की दौड़ में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की फिल्मों की बात करें तो एक्टर जिमी शेरगिल, राज कुन्द्रा, आशीष शर्मा, एक्ट्रेस गीता बसरा, सिंगर शान जैसे नाम शामिल हैं. इस बार रिफ में बॉलीवुड और राजस्थानी फिल्मों के साथ अन्य क्षेत्रीय सिनेमा की सूची में इंद्रा, मां जाये, आशा, थलावरा, धीरम, करपूर, बेहद्द, डियर राधी, सकल तार होऊ द्या, करक्कम, बारा बधु और कुर्ला टू वेंगुर्ला सहित कई फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है. इनमें अगर बात करें विशेष रूप से राजस्थानी सिनेमा की श्रेणी कि फिल्मों की तो इनमें देशी मुक्का, ओमलो, चक्का जाम, कायांतर, खेजड़ी, आटा 2 और सांवरी जैसी फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में नामांकन मिला है. आरएफएफ की फाउंडर-डायरेक्टर के मुताबिक जिमी शेरगिल और राज कुंद्रा जैसे चर्चित नामों ने इस वर्ष के नामांकनों को और खास बना दिया है. साथ ही फिल्मों के अलावा निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों में भी कड़ा मुकाबला होगा.
रिफ में इस बार रहेगी राजस्थानी संगीत और गायन के कलाकारों की खास मौजूदगीराजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड और राजस्थानी फिल्मों के साथ इस बार फेस्टिवल में राजस्थानी सिनेमा की संगीत और गायन श्रेणियों में भी स्थानीय प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी भी खास रहेगी. जिसमें मोती खान, खेता खान, छोटू खान और गाजी खान जैसे दिग्गज कलाकारों को नामांकित किया गया है. इस बार राजस्थानी फिल्मों के संगीत में बाड़मेर के लोकगायकों और गायकों की प्रतिभा भी खास तौर पर उभरकर सामने आई है. बाड़मेरी सिंगर्स अपनी खास लोकगायकी और आवाज के दम पर राजस्थानी फिल्मों के संगीत को एक अलग पहचान दे रहे हैं. आरएफएफ के आयोजन कर्ताओं के अनुसार साल 2013 में शुरू हुआ राजस्थान फिल्म फेस्टिवल आज केवल राजस्थानी फिल्मों और कलाकारों को सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभर की क्षेत्रीय भाषाओं, संस्कृतियों और उनसे जुड़े फिल्मकारों एवं कलाकारों को एक साझा मंच देने की पहल बन चुका है.
शरमन जोशी और ईशा कोप्पिकर करेंगे फेस्टिवल को होस्टराजस्थान फिल्म फेस्टिवल में हर साल स्टेज होस्ट कर लिए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की भूमिका रहती हैं. ऐसे ही बार राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री शरमन जोशी और अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर राजस्थान फिल्म फेस्टिवल को होस्ट करेंगी. इस बार फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्टर इन कलाकारों की मौजूदगी खास आकर्षण होगी। ‘3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों के लिए फेमस शरमन जोशी पहली बार राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में शो को होस्ट करते नज़र आएंगे. शरमन जोशी के अलावा ईशा कोप्पिकर भी पहली बार राजस्थान फिल्म फेस्टिवल को होस्ट करेंगी जो दक्षिण भारतीय और हिंदी की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. रिफ में पिछले कई सालों से बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां अपनी उपस्थिति से राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगा चुकी हैं. अब तक राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के मंचों पर जावेद अख्तर, दिग्गज अभिनेता जितेंद्र, अभिनेता गोविंदा, निर्देशक सुभाष घई,अभिनेत्री भाग्यश्री, चंकी पांडे, अरबाज खान, नेहा धूपिया, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, महिमा चौधरी, आफताब शिवदासानी, डेजी शाह सहित बॉलीवुड के कलाकारों ने राजस्थान फिल्म फेस्टिवल को खास बनाया हैं.



