Sports

ENG W vs IND W: 142 साल में पहली बार… लॉर्ड्स के मैदान पर भारत-इंग्लैंड रचने जा रहे हैं महा-इतिहास

होमखेलक्रिकेट

142 साल में पहली बार! लॉर्ड्स के मैदान पर भारत-इंग्लैंड रचने जा रहे हैं इतिहास

Last Updated:July 09, 2026, 10:18 IST

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम 10 जुलाई को लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट मैच इसलिए खास होगा क्योंकि 142 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा जब महिला क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलेगी. लॉर्ड्स में इससे पहले कभी भी कोई महिला टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. 142 साल में पहली बार! लॉर्ड्स के मैदान पर भारत-इंग्लैंड रचने जा रहे हैं इतिहासZoomभारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम टेस्ट मैच

नई दिल्ली: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. दुनिया के हर क्रिकेटर का सपना होता है कि कम से कम एक बार वह इस मैदान पर खेले, लेकिन सबको यहां मौका नहीं मिलता है. ऐसा ही महिला क्रिकेटरों के साथ हुआ, लेकिन अब 142 साल में पहली बार लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट के लिए एक नया इतिहास रचा जाएगा.

दरअसल, 10 जुलाई को भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार होगा जब दो टीमों के बीच टेस्ट मैच का आयोजन किया. लॉर्ड्स में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें उत्साहित हैं.

भारतीय टीम मुख्य कोच लॉर्ड्स के लिए हैं खुश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट के लिए खुश भी हैं और हैरान भी. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजूमदार ने कहा कि खिलाड़ी इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे तो हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप से पहले ही इसके बारे में बात करने लगीं थीं.

अपने करियर के दौरान 171 प्रथम मैच खेलने वाले मजूमदार ने कहा, ‘‘मुझे यह बात हैरान करती है कि लॉर्ड्स में यह पहला ही टेस्ट मैच (महिलाओं का) है. फिर भी मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं और इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं. यह एक बहुत बड़ा मौका है और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.’’

भारतीय खिलाड़ियों के लिए लॉर्ड में खेलना बड़ी बात

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए टेस्ट मैच खेलना ही एक सपना होता है, लॉर्ड्स में खेलना तो बहुत बड़ी बात है. मुझे यकीन है कि कल जो भी खिलाड़ी सफेद जर्सी पहनकर लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलेंगी उन्हें इस बात पर गर्व होगा.’’

टी20 विश्व कप से निराशाजनक विदाई के बाद भारतीय टीम ने लाल गेंद के इस मुकाबले के लिए वर्म्सले क्रिकेट ग्राउंड पर ट्रेनिंग की. भारत ने अपना पिछला टेस्ट मैच इस साल मार्च में खेला था जबकि उससे पिछले साल कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj