महिला डीएसपी को देख खाटूश्यामजी से लौट रहे युवकों ने की हूटिंग, अफसर ने कराई नाकेबंदी, चंद मिनटों में 6 गिरफ्तार

Last Updated:July 09, 2026, 14:48 IST
Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ में वाहनों की जांच के दौरान महिला डीएसपी लक्ष्मी सुथार को देखकर हूटिंग करने और स्कॉर्पियो लहराने वाले दिल्ली के 6 युवकों को पुलिस ने दस्तयाब किया है. डीएसपी की सूचना पर बहरोड़ सदर थाना प्रभारी मनोहर मीणा ने नाकेबंदी करवाकर यूपी नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त किया. युवक खाटूश्यामजी से लौट रहे थे, जिनसे पूछताछ जारी है.
ख़बरें फटाफट
डीएसपी से बदसलूकी पर 6 युवक गिरफ्तार
Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा हुड़दंग और हूटिंग करना बेहद महंगा पड़ गया. ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गाड़ी सहित दस्तयाब किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक यूपी नंबर की ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने जांच टीम को देखकर हूटिंग करना शुरू कर दिया. गाड़ी में सवार युवकों ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहाँ मौजूद डीएसपी लक्ष्मी सुथार के पास से गाड़ी लहराई और अभद्र व्यवहार किया.
कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्काल नाकेबंदीडीएसपी लक्ष्मी सुथार ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वयं जिला कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी और वाहन को रोकने के निर्देश दिए. कंट्रोल रूम से फ्लैश होते ही बहरोड़ सदर थाना प्रभारी मनोहर मीणा ने हाईवे पर तुरंत पुख्ता नाकेबंदी करवाई. सजग पुलिस टीम ने कुछ ही समय में उक्त ब्लैक स्कॉर्पियो को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया.
दिल्ली से खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे थे युवकपुलिस ने मौके से ब्लैक स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया और उसमें सवार सभी छह युवकों को दस्तयाब कर थाने ले आई. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. फिलहाल पुलिस सभी युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
आधिकारिक बयान “डीएसपी लक्ष्मी सुथार जी की तरफ से कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने हूटिंग की है और लापरवाही से गाड़ी चलाई है. सूचना पर बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकेबंदी की. यूपी नंबर की स्कॉर्पियो को रुकवाकर उसमें सवार छह युवकों को दस्तयाब किया गया है. ये सभी दिल्ली से खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे थे. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.” — मनोहर मीणा, थाना प्रभारी, बहरोड़ सदर
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kotputli,Jaipur,Rajasthan



