35 सितारों के साथ 110 करोड़ में बनाई फिल्म, रिलीज से पहले ही हुई सुपरहिट, मुनाफे से मालामाल हुए मेकर्स

Last Updated:July 09, 2026, 19:00 IST
हिंदी सिनेमा में दर्जनों मल्टी-स्टारर फिल्में बनी हैं, मगर एक फिल्म में 35 बॉलीवुड स्टार्स को कास्ट किया गया. इतनी बड़ी कास्ट की डेट्स को एक-साथ मैनेज करना मामूली बात नहीं थी. फिल्म के लेखक फरहाद सामजी ने बताया कि कहानी और प्रोड्यूसर की मांग को देखते हुए इसमें 35 एक्टर्स को कास्ट किया गया. दूसरी ओर, अक्षय कुमार जैसे स्टार की मौजूदगी ने तमाम चुनौतियों को संभालने में मदद की. फिल्म रिलीज से पहले ही अपने राइट्स बेचकर मुनाफा कमा चुकी थी.
ख़बरें फटाफट
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म अपने भारी-भरकम स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है. फिल्म के लेखक फरहाद सामजी ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए. उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड ही ऐसी थी कि इसमें बहुत सारे किरदारों की जरूरत थी. फिल्म में एक्टर्स का एक पूरा ग्रुप एक गांव में पहुंचता है, जिसके लिए करीब 20 से 25 कलाकार चाहिए थे. मजेदार बात यह है कि फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला इतने पर भी शांत नहीं बैठे. उनका मन और बड़ा करने का था और वह हमेशा कहते थे, ‘और लोगों को लाओ, हमें स्क्रीन पर हर चीज ग्रैंड चाहिए.’ यही वजह है कि फिल्म के हर फ्रेम में आपको एक साथ कई जाने-माने चेहरे नजर आते हैं.
फिल्म के सेट पर 35 मशहूर एक्टर्स को एक साथ संभालना और उनसे काम लेना कोई बच्चों का खेल नहीं था. फरहाद सामजी ने माना कि शूटिंग के दौरान सबसे टेढ़ी खीर सभी एक्टर्स की डेट्स को एक-साथ मैच करना था. शुरुआत का पहला शेड्यूल तो आसानी से निपट गया, लेकिन बाद में जब प्लान बदला तो मुश्किलें खड़ी हो गईं. परेश रावल और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स उस वक्त एक-साथ पांच-पांच फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. हालांकि, फरहाद सामजी ने साफ कहा कि सेट पर एक्टर्स के बीच लड़ाई-झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी, सारा सिरदर्द बस शेड्यूलिंग का था. उन्होंने इस मुश्किल काम को बखूबी संभालने के लिए अपनी टीम के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिकेत की जमकर तारीफ की.
दिल खोलकर की अक्षय कुमार की तारीफ फरहाद सामजी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने बताया कि अक्षय की कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर न चलने के बावजूद उनके पॉजिटिव एटीट्यूड में कोई कमी नहीं आई. अक्षय कुमार का सीधा फंडा है- बीती बातों को भूलकर जिंदगी में बस आगे बढ़ते रहो. उन्होंने कभी अक्षय को नाकामियों पर बैठकर उदास होते या परेशान होते नहीं देखा. वह हमेशा यही कहते हैं कि हर फिल्म हिट नहीं हो सकती, इसलिए आगे बढ़ो. सामजी ने कहा कि वह खुद अक्षय की इस खूबी से बहुत कुछ सीख रहे हैं. अक्षय हमेशा एक सुपरस्टार ही रहेंगे. उन्होंने बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में हेर-फेर के सवाल पर कहा कि वह क्रिएटिव साइड देखते हैं, इसलिए बिजनेस की इन स्ट्रेटेजी का सही जवाब प्रोड्यूसर्स ही दे सकते हैं.
200-250 करोड़ नहीं है बजटडायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के बजट को लेकर उड़ रही अफवाहों पर से पर्दा उठाया. कुछ लोग कह रहे थे कि इतनी बड़ी कास्ट की वजह से फिल्म का बजट 200-250 करोड़ तक पहुंच गया है, जिसे अहमद खान ने पूरी तरह बकवास बताया. उन्होंने साफ किया कि फिल्म को तय बजट और सिर्फ 75 दिनों के अंदर शूट कर लिया गया था, जिसमें कुल 110 करोड़ रुपये की लागत आई. एडवरटाइजिंग मिलाकर यह खर्च 125 करोड़ बैठा. उन्होंने हंसते हुए बताया कि फिल्म ने थियेटर्स में रिलीज होने से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी. यह फिल्म रिलीज से पहले ही कागज पर हिट हो चुकी थी और इसके प्रोड्यूसर्स मुनाफे से बेहद खुश हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



