Entertainment

दिलजीत दोसांझ ने ले रखी है अमेरिका की नागरिकता? पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं

Last Updated:July 09, 2026, 18:55 IST

दिलजीत दोसांझ ने US नागरिकता पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि इस पर कुछ भी कहने से हेडलाइन बन जाएगी. उन्होंने ग्रीन कार्ड के सवाल को भी टाल दिया.दिलजीत दोसांझ ने ले रखी है अमेरिका की नागरिकता? पहली बार तोड़ी चुप्पीZoom

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. जहां सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका US नागरिकता का सवाल. मई में ऐसी चर्चा थी कि दिलजीत दोसांझ ने साल 2022 में अमेरिका की सिटिजनशिप ले ली है. हालांकि कभी भी सिंगर ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया. अब उन्होंने फैन के सवाल पर रिएक्ट किया है.

इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के साथ गपशप करते हुए दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी की नागरिकता लेने पर जवाब दिया. उन्होंने सवाल को हंसी-मजाक में टाल दिया और कहा कि अगर वह कुछ कहेंगे तो हैडलाइन बन जाएगी.

अमेरिका की नागरिकता पर क्या बोले दिलजीत दोसांझएक फैन ने दिलजीत दोसांझ से कहा कि ‘सतलुज’ बैन होने के बाद उन्हें यूएस ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई कर देना चाहिए. इस पर दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘मैं एक कार्ड ले लूंगा और उसी पर हरा रंग कर दूंगा. मैं इस पर कुछ नहीं कहने वाला हूं. सब छोड़कर यही न्यूज बन जाएगी. ये सब कुछ काम नहीं आने वाला है. दुनिया का ड्रामा खत्म नहीं होने वाला है. लेकिन मुझे लगता है कि हर किसी को हर किसी देश में जाने की परमिशन होनी चाहिए बिना किसी विजा के. पूरे विश्व को एक बन जाना चाहिए. लेकिन ये संभव नहीं है.’

फैन बोला- ट्रंप से बात कर लीजिएइसी लाइव में एक फैन ने मजाकिया अंदाज में दिलजीत दोसांझ से कहा कि उन्हें यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके सबको अमेरिकी की नागरिकता दिलवा देनी चाहिए. इस पर दिलजीत दोसांझ हंसने लगे. उन्होंने कहा, ‘आप लोग मुझे क्या समझते हैं. मैं तो बस एक आर्टिस्ट हूं. मैं कैसे उनसे नागरिकता का मुद्दा सुलझाने के लिए कह सकता हूं. हां, उनकी बेटी मुझे फॉलो जरूर करती हैं. लेकिन मैं उनसे भी कुछ नहीं कह सकता. मैं वास्तव में किसी का एहसान नहीं लेना चाहता. जो होना होता है, वह खुद ही हो जाता है.’

क्या दिलजीत के पास है यूएस की नागरिकता?इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कुछ समय पहले दावा किया गया था कि सिंगर दिलजीत दोसांझ के पास अमेरिका की नागरिकता है. उन्होंने साल 2022 में ली थी. ये भी कहा गया था कि सिंगर की पत्नी संदीप कौर भी यूएस की नागरिक हैं.

क्या है सतलुज विवाददिलजीत दोसांझ की सतलुज हाल में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी. लेकिन इसे रिलीज के 48 घंटे के भीतर बैन कर दिया गया. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई. इससे पहले ये फिल्म चार साल तक सेंसर बोर्ड की कैंची के चलते भी अटकी रही थी. ये फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा पर आधारित है.

About the AuthorVarsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dehri,Rohtas,Bihar

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj