Sports

IND vs ENG: BCCI ने सुनाई बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर टीम इंडिया के दो स्टार

होमखेलक्रिकेट

BCCI ने सुनाई बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर भारत के दो स्टार

Last Updated:July 09, 2026, 21:58 IST

harshit rana varun Chakravarthy ruled out: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं. ब्रिस्टल में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के टॉस के वक्त यह जानकारी सामने आई, जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में दो बदलाव की जानकारी दी. दोनों खिलाड़ी चोटिल होकर इस सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. BCCI ने भी पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की.BCCI ने सुनाई बुरी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर भारत के दो स्टारZoomहर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई. 5 मैचों की इस सीरीज के बचे मुकाबलों से दो स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर प्लेइंग-11 में बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि दोनों चोटिल हैं. कुछ देर बाद बीसीसीआई ने भी इसकी पुष्टि करते हुए पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि हर्षित और वरुण सिर्फ इस मैच से ही नहीं, बल्कि आखिरी मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे.

BCCI ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई. BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें T20I मैच से बाहर कर दिया है.’

🚨 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 🚨

Harshit Rana and Varun Chakaravarthy sustained hamstring injuries in the third T20I against England at Trent Bridge. The BCCI Medical Team has assessed them and ruled them out of the 4th and 5th T20Is.#TeamIndia | #ENGvIND

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj