Entertainment

Shah Rukh Khan Delhi Panchsheel Park Property: दिल्ली की गलियां, गौरी का साथ और वो पुरानी यादें, अब शाहरुख खान ने 37 करोड़ में खरीदा वो पूरा आशियाना

Last Updated:July 10, 2026, 13:53 IST

Shah Rukh Khan Delhi Panchsheel Park Property: सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी कुछ रिश्ते और कुछ पते कभी पुराने नहीं होते. शाहरुख खान के लिए दिल्ली का वह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय है. यही वह जगह है, जहां सपनों ने आकार लिया, परिवार का साथ मिला और गौरी के साथ भविष्य की नई शुरुआत हुई. सालों बाद जब उन्होंने उसी आशियाने को पूरी तरह अपना बना लिया है.

नई दिल्ली. हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा घर होता है, जहां सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि यादें बसती हैं. शाहरुख खान के लिए दिल्ली का वह आशियाना भी कुछ ऐसा ही है, जहां सपनों ने पहली उड़ान भरी, अपनों का साथ मिला और गौरी के साथ जिंदगी के खूबसूरत पल संजोए गए. वक्त बदला, शाहरुख मुंबई पहुंचे और दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार हो गए, लेकिन अपने अतीत से जुड़ी इस जगह का रिश्ता कभी नहीं टूटा. फाइल फोटो

अब सालों बाद किंग खान ने उसी घर को फिर से पूरी तरह अपना बना लिया है. यह सिर्फ करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदने की खबर नहीं, बल्कि उन यादों को फिर से संजोने की कहानी है, जिन्होंने एक साधारण दिल्ली के लड़के को ‘किंग खान’ बनने की राह दिखाई. फाइल फोटो

शाहरुख खान ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और बेशकीमती और बेहद खास प्रॉपर्टी को जोड़ लिया है. शाहरुख खान ने देश की राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक, पंचशील पार्क की एक बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल को खरीद लिया है.  फाइल फोटो

Add as Preferred Source on Google

इस पूरे सौदे की कीमत 37 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस नई खरीद के साथ ही अब इस पूरी प्रॉपर्टी पर पूरी तरह से खान परिवार का मालिकाना हक हो गया है. यह प्रॉपर्टी शाहरुख खान के लिए सिर्फ एक रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट नहीं है, बल्कि इससे उनका गहरा इमोशनल लगाव भी है. फाइल फोटो

दरअसल, ये बिल्डिंग शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का ‘पहला घर’ है. मुंबई शिफ्ट होने और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बादशाहत कायम करने से पहले शाहरुख और गौरी इसी घर में रहा करते थे. इस इमारत का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही खान परिवार के मालिकाना हक में था. अब बाकी बची दो मंजिलों यानी सेकंड और थर्ड फ्लोर को उन्होंने 37 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इसके साथ उन्होंने पूरी प्रॉपर्टी को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है. फाइल फोटो

यह आलीशान बिल्डिंग लगभग 1,200 गज पर है, जो करीब एक चौथाई एकड़ के बराबर है. साउथ दिल्ली के इस बेहद महंगे इलाके में जमीन की कीमत लगभग 34,260 रुपये प्रति वर्ग फुट आंकी गई है. हालिया सालों में दिल्ली के भीतर किसी सेलिब्रिटी द्वारा की गई यह सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील्स में से एक मानी जा रही है. फाइल फोटो

शाहरुख खान और गौरी खान लग्जरी प्रॉपर्टीज में रणनीतिक निवेश करने के लिए जाने जाते हैं. देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर होने के नाते गौरी खान ने खुद अपने कई घरों को डिजाइन किया है. मुंबई के प्रतिष्ठित ‘मन्नत’ और दुबई के विला के अलावा अब दिल्ली का यह घर उनके शानदार पोर्टफोलियो की शोभा बढ़ाएगा. फाइल फोटो

सिर्फ फिल्मों और प्रॉपर्टी तक ही नहीं, बल्कि किंग खान ने लाइफस्टाइल सेगमेंट में भी अपने कदम तेजी से बढ़ाए हैं. वे अपने ‘D’YAVOL’ ब्रांड के जरिए प्रीमियम अपैरल (कपड़ों) और प्रीमियम व्हिस्की के बिजनेस में भी उतर चुके हैं, जो उन्हें देश के सबसे प्रभावशाली सेलिब्रिटी एंटरप्रेन्योर के रूप में स्थापित करता है. दिल्ली की इस प्रॉपर्टी को वापस पाकर शाहरुख ने अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर समेट लिया है. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj