झाइयां-पिंपल्स और चेहरे की सूजन से परेशान? घर पर बनाएं चमत्कारी तेल, दिखेगा जबरदस्त असर; लोग पूछेंगे सीक्रेट

Last Updated:July 10, 2026, 13:19 IST
Skin Care Tips: डॉक्टर अनिल पटेल ने लोकल 18 से कहा कि लेमन ग्रास यानी नींबू घास के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की देखभाल में मदद कर सकते हैं. यही कारण है कि लोग पहले से इसे घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल करते आ रहे हैं.
खंडवा. अगर आप भी चेहरे की झाइयों, पिंपल्स या सूजन से परेशान हैं और महंगे क्रीम-लोशन इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो अब एक आसान सा घरेलू तरीका आपके काम आ सकता है, जिसमें ज्यादा खर्च भी नहीं है और यह बनाने में भी आसान है. हम बात कर रहे हैं लेमन ग्रास यानी नींबू घास के तेल की, जिसे कई लोग स्किन के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं. खासकर उन लोगों के लिए, जिनके चेहरे पर पिगमेंटेशन, एलर्जी या हल्की सूजन की समस्या रहती है.
लोकल 18 से बातचीत में खंडवा के डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि नींबू घास के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की देखभाल में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से भी लोग इसे घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल करते आ रहे हैं. यहां एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. यह कोई साधारण तेल नहीं है. यह एसेंशियल ऑयल होता है, इसलिए इसे सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता. इसे हमेशा किसी दूसरे तेल या जेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए.
कैसे करें इस्तेमाल?अगर इसके इस्तेमाल की बात करें, तो आप सरसों तेल, नारियल तेल या फिर एलोवेरा जेल ले सकते हैं. जो भी घर में आसानी से मिल जाए, उसमें सिर्फ एक बूंद लेमन ग्रास ऑयल मिलाना है, ज्यादा नहीं. बस एक बूंद ही काफी होती है. इसके बाद इसे लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करनी है. ध्यान रहे कि आंखों के आसपास इसे न लगाएं.
कुछ दिनों के इस्तेमाल में दिखेगा फर्कलोगों का कहना है कि कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद चेहरे की सूजन कम होने लगती है और दाग-धब्बों में भी हल्का फर्क दिखने लगता है लेकिन हर स्किन अलग होती है, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा पैच टेस्ट करना जरूरी है. अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं या आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा ताकि कोई साइड इफेक्ट न हो.
सही तरीके और सही मात्रा का रखें ध्यानअगर आप नैचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो यह छोटा सा घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. बस सही तरीके और सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और लगाते समय अपने घरेलू डॉक्टर से बात कर लें.
About the AuthorRahul Singh
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Khandwa,Madhya Pradesh



