दिग्गज गायिका एस जानकी का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में पसरा मातम

Last Updated:July 11, 2026, 20:43 IST
‘जानकी अम्मा’ के नाम से मशहूर दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस जानकी का निधन हो गया है. वे 88 साल की थीं. उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 33 स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स जीते थे. उन्होंने साल 2013 में ‘पद्म भूषण’ सम्मान लेने से इनकार कर दिया था. वे मानती थीं कि संगीत में उनके बड़े योगदान के लिए उन्हें बहुत पहले ही ‘भारत रत्न’ मिल जाना चाहिए था.
ख़बरें फटाफट
एस जानकी ने ‘पद्म भूषण’ अवॉर्ड ठुकरा दिया था.
नई दिल्ली: भारतीय संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस जानकी का 88 साल की उम्र में मैसूर में निधन हो गया. फैंस और संगीत की दुनिया में उन्हें प्यार से ‘जानकी अम्मा’ भी कहा जाता था. जानकी अम्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए. गायिका ने अपनी बेमिसाल परफॉर्मेंस से चार बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते. उन्हें संगीत में योगदान के लिए 33 स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया था.
जानकी अम्मा सच्चे कलाकारों की तरह अपनी कला और सम्मान से कभी समझौता नहीं करती थीं. यही वजह है कि साल 2013 में जब केंद्र सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ के लिए चुना, तो उन्होंने इसे लेने से साफ इनकार कर दिया था. उस वक्त जानकी अम्मा का मानना था कि भारतीय संगीत में उनके इतने लंबे और बड़े योगदान को देखते हुए उन्हें बहुत पहले ही ‘भारत रत्न’ मिल जाना चाहिए था. जानकी अम्मा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक ऐसा खालीपन है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा.
48000 से ज्यादा गाने किए रिकॉर्डमशहूर सिंगर एस जानकी ने छह दशक लंबे करियर में फिल्मों, एल्बम और रेडियो के लिए 48000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. वे भारत की सबसे वर्सटाइल गायिकाओं में से एक थीं. उन्होंने तेलुगू, तमिल और हिंदी सहित 20 भारतीय भाषाओं के अलावा कई विदेशी भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. उनका जन्म 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश में हुआ था. उनके पिता एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपना पहला तमिल गाना रिकॉर्ड किया था. संगीत जगत को 60 साल देने के बाद 2016 में संन्यास ले लिया. हालांकि, उन्होंने साल 2018 में एक तमिल फिल्म से कमबैक किया.
पति वी. रामप्रसाद ने निभाया बड़ा रोलएस जानकी तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भी शानदार तरीके से बोल और लिख लेती थीं. साल 1959 में उनकी शादी वी. रामप्रसाद से हुई थी. उन्होंने उनके करियर को संवारने में बहुत बड़ा रोल निभाया और हर रिकॉर्डिंग में उनके साथ रहे. एस जानकी ने अपने सफर में सबसे ज्यादा गाने कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में गाए थे. बचपन में सिर्फ नौ साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म किया.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



