प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा खुलासा, OT की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव; थिएटर सील

Last Updated:July 12, 2026, 12:31 IST
Bhilwara News: भीलवाड़ा के एमजीएच अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वहां संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद ओटी को तुरंत सील कर दिया गया है. संक्रमण से ही मौतों की आशंका जताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर आंतरिक कमेटी बनाई गई है, वहीं जयपुर से भी दो सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भीलवाड़ा पहुँचकर उपचार और संक्रमण के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Bhilwara Hospital News: प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ा खुलासा, OT की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव; थिएटर सील
Bhilwara News: भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (MCH) में पिछले दिनों हुई प्रसूताओं की मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) से लिए गए सैंपल्स की कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे वहां खतरनाक संक्रमण (इन्फेक्शन) होने की पुष्टि हुई है. इस रिपोर्ट के सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ऑपरेशन थिएटर को पूरी तरह से सील कर बंद कर दिया गया है.
कल्चर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब यह आशंका बेहद मजबूत हो गई है कि प्रसूताओं की मौत अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में फैले संक्रमण के कारण ही हुई होगी. प्रसूति के दौरान संक्रमण फैलना मरीजों के लिए जानलेवा साबित होता है. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया है, जो अस्पताल के भीतर साफ-सफाई और स्टेरलाइजेशन की कमियों की जांच करेगी.
जयपुर से भीलवाड़ा पहुँची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीममामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है. जयपुर से दो सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष टीम भीलवाड़ा पहुँच चुकी है. इस उच्च स्तरीय टीम ने अस्पताल पहुँचकर अपनी जांच शुरू कर दी है. टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर के प्रबंधन, वहां इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, दवाओं और प्रसूताओं को दिए गए उपचार की पूरी प्रक्रिया के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.
स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों पर उठते सवालकोटा, बीकानेर और बांसवाड़ा के बाद अब भीलवाड़ा के इस सरकारी अस्पताल से सामने आई इस रिपोर्ट ने पूरे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रसूताओं के ऑपरेशनों से पहले थिएटर की जरूरी स्वच्छता जांच (Safety Audits) क्यों नहीं की गई? फिलहाल जयपुर और स्थानीय स्तर की कमेटियों की अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों और जिम्मेदार स्टाफ की जवाबदेही तय हो सकेगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



