Rajasthan

24 करोड़ की लागत से बने 7 सरकारी स्कूलों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री ने बच्चों संग खाया पोषाहार

Last Updated:July 12, 2026, 14:33 IST

Alwar News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अलवर जिले को 24.09 करोड़ रुपये की लागत से बने 7 नवनिर्मित स्कूल भवनों की सौगात दी है. इनमें ईशवाना और पिनान के आवासीय विद्यालय शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से सत्र शुरू होने के कारण 20% सिलेबस पूरा हो चुका है और 1 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है. मंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए, साथ ही स्कूलों की मरम्मत के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की बात कही.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने अलवर जिले के दौरे के दौरान सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी सौगात दी है. उन्होंने जिले की रैणी तहसील सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 24.09 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 7 राजकीय विद्यालय भवनों का भव्य लोकार्पण किया. सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके.

शिक्षा मंत्री ने अलवर जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए निम्नलिखित बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया:

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ईशवाना: ₹4.49 करोड़ की लागत से बना भव्य भवन.
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पिनान (टाइप-3): ₹2.10 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन भवन.
आवासीय बालिका विद्यालय: लक्ष्मणगढ़ (जमालपुर), कठूमर (मानकपुर गोठड़ी), रामगढ़ (सहजपुर व बंजीरका), मालाखेड़ा (महुआखुर्द), रामगढ़ (नंगला), उमरैण (चांदौली) और मुंडावर (मातोर) में ₹2.50-2.50 करोड़ की लागत से तैयार नवीन भवन.
चिमरावली सिक्ख गाँव: यहाँ के राजकीय विद्यालय में सरस्वती माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया और स्कूल के सौंदर्यीकरण व मरम्मत के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की गई.

1 अप्रैल से सत्र शुरू होने का दिखा सकारात्मक असरलोकार्पण समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार छात्रहित में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया गया है. इस अनूठी पहल का यह परिणाम रहा है कि जुलाई महीने की शुरुआत तक ही स्कूलों में 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम (सिलेबस) पूर्ण हो चुका है. उन्होंने बताया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मुफ्त यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें, साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं निरंतर चला रही है.

1 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी, मरम्मत के लिए 20 करोड़शिक्षा मंत्री ने विभाग की आगामी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिससे जल्द ही स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर होगी. इसके अलावा, अलवर जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे समय-समय पर स्कूल आकर अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर ध्यान दें.

बच्चों के बीच जमीन पर बैठे मंत्री, चखा पोषाहारदौरे के दौरान मंत्री दिलावर ने बुर्जा और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पिनान का औचक निरीक्षण भी किया. उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील (पोषाहार) का स्वाद चखा. भोजन की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने सप्लायर (क्यू आर जी फाउंडेशन) को निर्देश दिए कि बच्चों को और अधिक पौष्टिक भोजन दिया जाए. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जब भी स्कूलों में भोजन आए, उसे गर्म होट केस में रखकर ही परोसा जाए. इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा और खेलकूद व साफ-सफाई का फीडबैक लिया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj