Entertainment

CBFC से पास हुई ‘जन नायकन’, थलापति विजय ने शेयर किया नया पोस्टर, बुकिंग शुरू होते ही 1 घंटे में बिके हजारों टिकट

Last Updated:July 12, 2026, 14:50 IST

थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है! मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद कड़क पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें थलापति विजय का किलर लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. उधर यूके में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में बिकी हजारों टिकट. नीचे पढ़ें पूरी खबर-CBFC से पास हुई जन नायकन, थलापति ने शेयर किया नया पोस्टर, बिके इतने टिकटZoom

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सबसे चहेते सुपरस्टार थलापति विजय के फैंस के लिए आखिरकार एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ ही गई है. उनकी जिस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उस ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है.

सेंसर की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मूवी का एक बेहद दमदार और नया ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है.

किलर लुक में नजर आए थलापति

इस नए पोस्टर में थलापति विजय का लुक सचमुच होश उड़ाने वाला है. वह हाथ में चाबुक थामे एकदम एंग्री यंग मैन वाले अंदाज में दिख रहे हैं और उनके पीछे लोगों का भारी हुजूम खड़ा है. खुद थलापति विजय ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं फिल्म के धांसू म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी पोस्टर शेयर करते हुए बड़े जोश में लिखा कि हम आ रहे हैं. फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस ने भी फैंस को एक्साइटेड करते हुए लिखा कि सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं दोस्तों.

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि ‘जन नायकन’ को थलापति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति के मैदान में उतरने वाले हैं. यह फिल्म वैसे तो इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड में अटके होने के कारण इसमें काफी देरी हो गई. सेंसर कमेटी में एक शिकायत दर्ज होने के बाद मामला रिवाइजिंग कमेटी तक पहुंच गया था. करीब 7 महीने की लंबी खींचतान और कई कट्स व बदलावों के बाद आखिरकार अब जाकर इसे रिलीज की मंजूरी मिली है. इस लेटी-लतीफी के बीच अप्रैल में फिल्म के कुछ सीन भी ऑनलाइन लीक हो गए थे, जिससे मेकर्स की टेंशन काफी बढ़ गई थी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj