Jaipur Karni Sena Protest Death

Last Updated:August 04, 2026, 17:16 IST
Jaipur Karni Sena Protest Death: जयपुर में करणी सेना के विरोध मार्च के दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए वाटर कैनन की बौछार से भीगे युवक देवराज सिंह की मौत हो गई. मृतक के भाई किशन सिंह ने बताया कि घर लौटने पर देवराज पूरी तरह भीगा हुआ था और उसने छाती में तेज दर्द की शिकायत की. अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. देवराज अपने पीछे दो छोटे बच्चे और एक्सीडेंट से पीड़ित पिता को छोड़ गया है. परिजनों ने दोषी अफसरों पर कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है, वहीं करणी सेना अध्यक्ष महिपाल मकराना ने पुलिस को इस मौत का जिम्मेदार बताया है.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Karni Sena Protest News: वाटर कैनन की बौछार से युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
Jaipur: राजधानी जयपुर में करणी सेना के विरोध मार्च के दौरान घटी एक दर्दनाक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए वाटर कैनन की तेज बौछार से भीगे 28 वर्षीय युवक देवराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एक तरफ जहां पूरा परिवार अपने बुजुर्ग पिता के कुछ समय पहले हुए एक्सीडेंट के सदमे और परेशानियों से उबरने की कोशिश कर रहा था, वहीं अब परिवार के एकमात्र सहारा देवराज की मौत ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है.
मृतक देवराज के भाई किशन सिंह ने भारी मन से अपने भाई की आपबीती सुनाई. किशन सिंह के अनुसार, देवराज जब घर लौटकर आया तो वह सिर से पैर तक पानी में पूरी तरह से भीगा हुआ था. उसने परिजनों को बताया कि वह करणी सेना की रैली में शामिल होने गया था, जहां पुलिस द्वारा चलाई गई वाटर कैनन की तेज और ठंडी बौछार की चपेट में आने के बाद उसकी छाती में असहनीय दर्द होने लगा. तबीयत तेजी से बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में देवराज ने दम तोड़ दिया.
बेबस परिवार और इंसाफ की गुहारइस हादसे ने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है. किशन सिंह ने बताया कि देवराज अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है, जिन्हें अभी यह अहसास भी नहीं है कि उनके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे. पिता का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, जिससे परिवार पहले ही मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुका था. अब घर के मुख्य संबल के चले जाने से भविष्य पर अंधेरा छा गया है. पीड़ित भाई किशन सिंह ने रोते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, करणी सेना ने बताया हत्याघटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. मकराना ने आरोप लगाया कि पुलिस की बर्बरता और बिना सोचे-समझे किए गए बल प्रयोग के कारण एक बेकसूर युवक की जान चली गई. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक दोषी अधिकारियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाते और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 04, 2026, 17:16 IST



