Health

रश्मिका मंदाना को हुई हिप्स इंज्युरी, आपके कूल्हे में उठे तेज दर्द तो उसे कैसे ठीक करें

Last Updated:August 04, 2026, 17:20 IST

What Is A Torn Tendon: रश्मिका मंदाना को अचानक हिप्स में इंज्युरी हो गई. वह फिल्म मायसा की शूटिंग कर रही थीं. इसके एक गाने में बेहद मुश्किल और आक्रामक मूव था, उसी मूव के दौरान हिप्स के टेंडन अपनी जगह से छिटक गई. यह बहुत दर्द देने वाला होता है. आम इंसान को भी ऐसी इंज्युरी होती रहती है. फिर अगर यह स्थिति हो जाए तो इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.रश्मिका मंदाना को हुई हिप्स इंज्युरी, कूल्हे में उठे दर्द तो उसे कैसे ठीक करे Zoomहिप्स इंज्युरी हो जाए तो क्या करें.

Rashmika Mandanna hips injury : बिंदास और चुलबुली हीरोइन रश्मिका मंदाना अभी कष्ट में हैं. मायसा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मुश्किल डांस के मूव में उनके हिप्स का टेंडन छिटक गया. इससे उन्हें बहुत दर्द हो रहा है. फिलहाल वे इलाज करा रही हैं और डॉक्टरों ने 6 सप्ताह तक कंप्लीट रेस्ट करने को कहा है. इंज्युरी इतनी बुरी थी कि उनके दाएं कूल्हे का टेंडन पूरी तरह अलग हो गया. ऐसा बहुत रेयर होता है. इस चोट के कारण रश्मिका को कम से कम छह सप्ताह तक पूरी तरह आराम करना होगा. इसके बाद उनकी स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन शुरू होगी. रश्मिका की चोट के कारण फिल्म मायसा और एक अन्य पैन-इंडिया फिल्म रणबाली की शूटिंग की तारीख भी आगे बढ़ गई है. अब सवाल यह है कि अगर यही चोट आम आदमी को लग जाए तो यह कैसे ठीक होगा.

रश्मिका को क्या हुआ था

पहले यह जान लेते हैं कि रश्मिका को हुआ क्या था. रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि यह लगातार हुई उनकी तीसरी चोट है. रश्मिका ने अपनी चोट को आसान भाषा में समझाते हए कहा कूल्हे के दोनों तरफ चार-चार टेंडन होते हैं. ये टेंडन कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं. उनके दाईं तरफ का एक टेंडन पूरी तरह अलग हो गया है. इसे दोबारा जुड़ना जरूरी है, तभी वह अपना पैर पूरी तरह ऊपर उठा पाएंगी. उन्होंने यह भी माना कि शरीर को मशीन की तरह नहीं, बल्कि एक इंसानी शरीर की तरह समझना चाहिए और उसे आराम देना जरूरी है. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टेंडन का इस तरह पूरी तरह अलग होना बेहद दुर्लभ है. ऐसी चोट आमतौर पर अत्यधिक शारीरिक दबाव झेलने वाले प्रोफेशनल एथलीट्स में ज्यादा देखने को मिलती है.

टेंडन इंजरी क्या होती है?

टेंडन मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाली मजबूत रस्सी जैसी संरचना होती है. यह शरीर के कई हिस्से में होती है. इससे शरीर में मूवमेंट होता है. पैरों को जोड़ने वाले टेंडन जो हिप्स से जुड़े होते हैं, वे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इसी कारण आप पैरों को आगे-पीछे और उठा सकते हैं. यह शरीर के अंगों को हिलाने में मदद करती है.जब टेंडन में चोट लगती है या वह फट जाता है. इससे जोड़ की ताकत कम हो जाती है और मूवमेंट में दिक्कत होती है. पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. परिमल कोरे बताते हैं कि टेंडन की चोट खिलाड़ियों और एक्सरसाइज करने वाले लोगों में आम है. हालांकि रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों को भी यह समस्या हो सकती है.

इंज्युरी के बाद क्या-क्या कष्ट होता है

जब टेंडन इंज्युरी हो जाते हैं तो चोटग्रस्त टेंडन के टिश्यूज में सूजन आ जाती है. इससे वहां तरल पदार्थ जमा होने लगता है. टेंडन मुख्य रूप से मजबूत कोलेजन फाइबर से बने होते हैं. इंज्युरी के कारण ये फाइबर बिखर जाते हैं या टूट जाते हैं. शरीर चोट को ठीक करने के लिए उस हिस्से में खून का बहाव बढ़ा देता है, जिससे वहां लालिमा, गर्माहट और दर्द पैदा करने वाले रसायन रिलीज़ होते हैं. आसपास की मांसपेशियां हिप जॉइंट को और ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए खुद-ब-खुद जकड़ जाती हैं. इससे कूल्हे के साइड में, पीछे नितंबों में या आगे जांघ के पास तेज़ या मीठा-मीठा दर्द महसूस होने लगता है. इससे चलने-फिरने में लंगड़ाहट आने लगती है. चलते समय पैर पर वजन डालते ही कमर एक तरफ झुकने लगती है. इससे सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भी कठिनाई होती है. पैर को बाहर की तरफ फैलाने या जांघ को ऊपर उठाने में काफी दर्द होता है.

टेंडन इंजरी से कैसे बच सकते हैं?

टेंडन इंजरी से बचने के लिए एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप करना जरूरी है. अचानक बहुत कठिन एक्सरसाइज शुरू नहीं करनी चाहिए. शारीरिक गतिविधि धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए. एक्सरसाइज करने का सही तरीका अपनाना चाहिए. सही जूते पहनना भी जरूरी है. वर्कआउट के बीच शरीर को पर्याप्त आराम देना चाहिए. अगर एक्सरसाइज के दौरान दर्द हो रहा है तो उसे नजरअंदाज करके एक्सरसाइज जारी नहीं रखनी चाहिए. ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. समय पर इलाज कराने से चोट को गंभीर होने से रोका जा सकता है. रश्मिका का अनुभव यह भी बताता है कि फिल्मों की लगातार और कठिन शूटिंग शरीर पर कितना दबाव डाल सकती है. ऐसे में शरीर को आराम देना और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही दोबारा मुश्किल शारीरिक गतिविधियों में लौटना जरूरी है.

About the AuthorLakshmi Narayan

लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता जगत का ऐसा नाम हैं, जो भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांप लेते हैं. मीडिया में 20 साल का अनुभव है और वर्तमान में न्यूज 18 …

और पढ़ेंFirst Published :

August 04, 2026, 17:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj