Rajasthan

Gen Z ने दिखाई आंखें तो अलर्ट मोड पर आई बीजेपी-कांग्रेस, हालात भांप कर बनाने लगी नई रणनीतियां

Last Updated:August 04, 2026, 11:39 IST

Gen Z Fear : दिल्ली में जंतर मंतर से देश में Gen Z की नई भूमिका निकलकर सामने आई है. अब राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में Gen Z मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है. आने वाले चुनावों में बड़ी संख्या में युवा मतदाता चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे. इसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बदलनी शुरू कर दी है. भाजपा ने इस वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से विशेष संपर्क और संवाद अभियान तेज कर दिया है. वहीं कांग्रेस ने भी स्थितियों को भांपते हुए Gen Z पर फोकस कर रही है.Gen Z  ने दिखाई आंखें तो अलर्ट मोड पर आई बीजेपी-कांग्रेसZoomबीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही युवाओं के बीच अपनी पैठ बढ़ानी शुरू कर दी है.

जयपुर. दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के बाद भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने छात्र और युवा वर्ग के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. आने वाले चुनावों में Gen Z का रुझान कई सीटों पर जीत-हार का समीकरण तय कर सकता है. यही वजह है कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस सब Gen Z की एकजुटता से खौफ खाई हुई सी नजर आ रही है. सरकार के स्तर पर CM ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद कर रहे हैं. वहीं भाजपा युवा मोर्चा घर घर जाकर छात्र छात्राओं के बीच पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ है.

राजस्थान में भाजपा युवा मोर्चा कॉलेज परिसरों, कोचिंग हब और छात्रावासों तक पहुंच बनाकर युवाओं से सीधे संवाद करने की रणनीति पर काम कर रहा है. निकाय और पंचायत चुनाव के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ है. उनके अधिकारों के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में ‘युवा चौपाल’, ‘छात्र संवाद’, ‘कॉलेज संपर्क अभियान’ और ‘युवा सम्मेलन’ शुरू किए हैं.

विश्वविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैंइसके साथ नीट में पास हुए छात्रों से उनके घर जाकर मुलाकात कर उनका सम्मान करने का काम किया जा रहा है. गोरा ने कहा कि कई कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं. पिछले दिनों कारगिल दिवस पर के मौके पर युवाओं के साथ कार्यक्रम किया और कारगिल में भारतीय सेना ने जिस तरह से अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को धूल चटाने का काम किया उसकी जानकारी युवाओं की दी.

फर्स्ट टाइम वोटर्स और Gen Z को संगठन से जोड़ना हैशंकर गोरा ने कहा कि इसके साथ केंद्र और राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं, रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, खेल और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी संभागों, जिलों और मंडलों तक अभियान का विस्तार किया जा रहा है. पार्टी का लक्ष्य पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं यानी फर्स्ट टाइम वोटर्स और Gen Z को संगठन से जोड़ना है. इसके लिए सोशल मीडिया, डिजिटल कैंपेन और ऑन-ग्राउंड कार्यक्रमों का समन्वय किया जा रहा है.

सरकार ने दमन का रास्ता इख्तियार कियाGEN G के हाल ही में हुए आंदोलन को कांग्रेस ने भी समझा और उनके साथ में खड़ी हो गई. यहां तक की कांग्रेस ने संसद को भी नहीं चलने दी. कांग्रेस ने भाजपा पर युवा विरोधी होने का आरोप लगा दिया. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने छात्रों और युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ करने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को दबाने के लिए सरकार ने दमन का रास्ता इख्तियार किया. चतुर्वेदी ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है. कांग्रेस इनके साथ हर कदम पर इनके स्वाभिमान और इनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रही है.

कांग्रेस बोली बीजेपी को खामियाजा भुगतना पड़ेगायुवाओं को लगातार कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हुआ और सबने पार्टी को धन्यवाद भी दिया. बकौल चतुर्वेदी आज प्रदेशभर में और देश में सब जानते हैं कि युवाओं और छात्रों के लिए यदि कोई कार्य हुआ तो कांग्रेस सरकार की ओर से किया गया है. कांग्रेस पार्टी आज भी इनके साथ खड़ी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता आज भी युवाओं को कट्टर जेनरेशन के नाम से बता रहे हैं. इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा.

पार्टियां समझ गई अब युवाओं की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं की जाएगीबहरहाल GEN Z ने इतना तो राजनीतिक पार्टियों को समझा दिया है कि अब युवाओं की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बात को राजनीतिक पार्टियां भी अच्छे से समझ गई हैं. बात चाहे प्रदेश की हो या देश की आने वाले चुनाव में केंद्र बिंदु GEN Z ही रहने वाला है. क्योंकि पिछला इतिहास भी देखें तो युवाओं ने सत्ता परिवर्तन में अपनी बड़ी भूमिका निभाई थी.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 11:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj