IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

होमखेलक्रिकेट
साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?
Last Updated:August 04, 2026, 23:03 IST
IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं?साई सुदर्शन एक बिना श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया.
नई दिल्ली. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए मंगलवार को कोलंबो पहुंची, लेकिन टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन शामिल नहीं थे. सुदर्शन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में चोट से उबर रहे हैं. भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए गॉल जाने से पहले सात अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में तीन दिन का अभ्यास मैच खेलेगी.
क्या सीरीज से बाहर हो गए सुदर्शनइस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘सुदर्शन सीओई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और पैर की अंगुली की चोट से उबरने की प्रक्रिया के दौरान एक घंटे से अधिक समय तक नेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनके खेलने पर अंतिम फैसला लेने से पूर्व अगले तीन-चार दिन तक उनकी स्थिति की जांच जारी रहेगी.’ सुदर्शन को हाल ही में भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान यह चोट लगी थी.
सूत्र ने आगे कहा, ‘यह पक्का करना जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं. हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते जैसी (हर्षित) राणा के साथ हुई थी जो शीर्ष स्तर के क्रिकेट में लौटने के तुरंत बाद फिर से चोटिल हो गए थे.’ सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा और मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि सुदर्शन उस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ सकेगा क्योंकि उन्होंने सीओई में नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है.
जबरदस्त फॉर्म में सुदर्शन अगर साई सुदर्शन का टीम से बाहर ही रहते हैं तो भारत के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. पिछले कुछ मैचों से वह टीम के नंबर-3 बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा मानकर चल रहा है. अब तक सुदर्शन ने 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.91 रहा है और उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं. खास बात यह है कि हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में वह शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उनका बल्ला जमकर बोला. साई ने दोनों मैचों में शानदार शतक जड़े थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा कि इन फॉर्म बल्लेबाज को महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर रखा जाए.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 04, 2026, 23:03 IST



