World

Egypt earthquake | egypt news | earthquake news | मिस्र में भूकंप, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.4 की तीव्रता से डोली धरती, क‍ितना हुआ नुकसान?

Last Updated:August 03, 2026, 08:16 IST

Egypt Earthquake:आज सुबह म‍िस्‍त्र में भूकंप के भारी झटके महसूस हुए. 5.4 र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता के साथ धरती डोली हालांक‍ि अभी तक क‍िसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं म‍िली है. मिस्र में भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.4 की तीव्रता से डोली धरतीZoomआज सुबह भूकंप के झटकों ने मिस्त्र को दहला दिया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 आंकी गई है.

Egypt Earthquake: आज सुबह भूकंप के झटकों ने मिस्त्र को दहला दिया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 आंकी गई है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने जानकारी दी कि आज सुबह भूकंप के झटके रात को करीब 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 3 बजे महसूस किए गए. मिस्त्र के कई प्रांतों में अचानक धरती डोलने से लोग घबरा कर उठ गए. जीएफजेड का कहना है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) थी.

मिस्र के अधिकारियों ने भूकंप का केंद्र सूएज शहर से 38 किलोमीटर दूर बताया. रॉयटर्स के मुताबिक पहले GFZ ने इसे मिस्र के पास सूएज के पास बताया था लेकिन ईएमएससी ने इसका केंद्र सूएज से लगभग 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया था.

बताया गया कि भूकंप का केंद्र भले ही मिस्त्र हो लेकिन इसके झटके कई अन्य देशों में भी महसूस हुए. काहिरा, गीजा और मिस्र के कई प्रांतों के अलावा फिलिस्तीन, इजराइल, जॉर्डन, लेबनान और साइप्रस के कुछ हिस्सों में भी लोगों को तत्काल ही भूकंप का पता चल गया.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मिस्र रेड क्रिसेंट की ओर से भूकंप वाले इलाकों में तत्काल इमरजेंसी रेस्पॉन्स सक्रिय कर दिया है. कई घंटों के बाद अभी तक मिस्त्र के इन इलाकों में भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

हालांकि लोगों को रेड क्रिसेंट की ओर से पुरानी और क्षतिग्रस्त दिखने वाली इमारतों से दूर रहने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें.

बता दें कि मिस्र और पूर्वी भूमध्य सागर का ये बड़ा इलाका भूकंप के लिए एक्टिव क्षेत्र में आता है. यही वजह है कि इस इलाके में 5 और 5 से 6 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके अक्सर देखने को मिलते हैं. हालांकि ज्यादातर मामलों में धरती डोलने से यहां जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं होता है. हालांकि फिलहाल मिस्त्र में भूकंप की घटना के बाद इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम काम कर रहा है और लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहा है.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

August 03, 2026, 07:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj