Business Idea: मात्र ₹50,000 में शुरू करें चूड़ियों का सुपरहिट बिजनेस, जानें माल खरीदने से लेकर बेचने तक का प्रोसेस

Last Updated:July 23, 2026, 15:18 IST
Bangle Business Idea: अगर आप कम बजट में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियों का बिजनेस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. सिर्फ 50 हजार रुपये से शुरू होने वाले इस व्यापार में कमाई की अच्छी संभावनाएं हैं. फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट से होलसेल में माल खरीदकर आप अपने शहर में इसे बेच सकते हैं. खास बात यह है कि सावन और त्योहारों के सीजन में चूड़ियों की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे छोटे व्यापारी भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
Bangle Business Idea: आज के समय में नौकरी के साथ-साथ लोग अपना छोटा कारोबार शुरू करने की तरफ भी तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. कई बार लोग बिना जानकारी के व्यापार शुरू कर देते हैं और नुकसान होने के बाद उसे बंद करना पड़ता है. अगर कम लागत में ऐसा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, जिसमें मांग हमेशा बनी रहती है तो फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियों का बिजनेस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
फिरोजाबाद को कांच की चूड़ियों के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां तैयार होने वाली चूड़ियों की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है. खास बात यह है कि इस कारोबार की शुरुआत बहुत ज्यादा पैसे लगाकर नहीं करनी पड़ती. सही तरीके से माल खरीदकर और बाजार की जरूरत को समझकर कोई भी व्यक्ति कम पूंजी में इस बिजनेस को शुरू कर अच्छी कमाई कर सकता है.
50 हजार रुपये से शुरू हो सकता है चूड़ियों का कारोबारफिरोजाबाद की गली इमामबाड़ा स्थित अंकित बैंगल स्टोर के मालिक नितिन गोयल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि चूड़ियों का व्यापार कम लागत में शुरू होने वाला अच्छा बिजनेस है. अगर किसी व्यक्ति के पास ज्यादा बजट नहीं है तो वह सिर्फ 50 हजार रुपये से इसकी शुरुआत कर सकता है.
उन्होंने बताया कि इस कारोबार में सबसे ज्यादा ध्यान चूड़ियों की क्वालिटी और डिजाइन पर देना होता है. नए दुकानदारों को माल खरीदने के लिए फिरोजाबाद की प्रसिद्ध चूड़ी मार्केट गली इमामबाड़ा और बोहरान गली से खरीदारी करनी चाहिए. अच्छी क्वालिटी का सामान रखने से ग्राहक दोबारा दुकान पर आते हैं और व्यापार धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.
सीजन के हिसाब से रखें चूड़ियों की डिजाइनचूड़ी व्यापारी के अनुसार नई दुकान शुरू करने वाले लोगों को शुरुआत में कम से कम 20 से 25 तरह की डिजाइन जरूर रखनी चाहिए. बाजार में ग्राहकों की पसंद समय और त्योहार के हिसाब से बदलती रहती है, इसलिए उसी के अनुसार चूड़ियों का स्टॉक रखना फायदेमंद होता है. उन्होंने बताया कि सावन के महीने में हरी चूड़ियों की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में हरे रंग की फैंसी चूड़ियां और कंगन दुकान में रखने से ज्यादा ग्राहक आकर्षित होते हैं. नई-नई डिजाइन दिखाने से ग्राहक जुड़ते हैं और बिक्री बढ़ने लगती है.
100 रुपये का बॉक्स बिकता है दोगुने दाम मेंनितिन गोयल ने बताया कि फिरोजाबाद से बाहर भी चूड़ियों का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलता है. होलसेल बाजार में चूड़ियों के बॉक्स लगभग 100 रुपये से मिल जाते हैं, जिन्हें दूसरे शहरों में 200 रुपये या उससे ज्यादा कीमत पर बेचा जा सकता है.
आगे उन्होंने कहा कि इस बिजनेस में सबसे अच्छी बात यह है कि चूड़ियां खराब नहीं होती हैं. अगर सही तरीके से संभालकर रखा जाए तो लंबे समय तक इन्हें बेचा जा सकता है. यही वजह है कि कम नुकसान और अच्छी मांग के कारण यह कारोबार छोटे व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
About the AuthorSeema Nath
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Firozabad,Uttar Pradesh



