Rajasthan

अशोक गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल, शुभम रेवाड़ को पिलाया पानी

Last Updated:August 05, 2026, 15:40 IST

Rajasthan Chhatra Sangh Chunaav : राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज हो गई है. 14 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को ICU में भर्ती कर दिया गया है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की मुलाकात. 20 अगस्त तक चुनाव बहाल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शुभम से मुलाकात की और उन्हें पानी पिलाया.

ख़बरें फटाफट

छात्रसंघ चुनाव डिमांड: गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल, शुभम रेवाड़ को पिलाया पानीZoomराजस्थान में फिर तेज हुई छात्रसंघ चुनाव की मांग. यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन, आईसीयू में भर्ती छात्र नेता का अनशन बना बड़ा मुद्दाजयपुर. राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है. जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज रहीं. एक तरफ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ, वहीं दूसरी तरफ पिछले 14 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता शुभम रेवाड़ की तबीयत बिगड़ने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. शुभम इस समय एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.

राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समस्त छात्र शक्ति राजस्थान संगठन के बैनर तले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बड़े पोस्टर लगाए, हस्ताक्षर अभियान चलाया और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जोरदार नारेबाजी की. हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया.

20 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटमप्रदर्शन के दौरान छात्र नेता नीरज कीचड़ ने सरकार को 20 अगस्त तक का समय दिया. उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में सभी छात्र संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करना उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है.

शुभम रेवाड़ का अनशन बना चर्चा का केंद्रइधर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन लगातार जारी है. शुभम छात्रसंघ चुनाव बहाली के साथ-साथ अलग राजस्थानी विभाग की मांग भी उठा रहे हैं. बताया गया है कि उन्होंने पहले अन्न त्याग दिया था और अब पानी पीना भी छोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से भी इनकार कर दिया है. उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. परिजन और उनके साथी लगातार स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं.

अशोक गहलोत पहुंचे अस्पतालपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुभम रेवाड़ से मिलने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने शुभम से मुलाकात की और उन्हें पानी पिलाया. गहलोत की इस मुलाकात के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है. बताया गया कि शुभम को बीते गुरुवार राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे अनशन स्थल से पुलिस ने उठाया था. इसके बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मांगों को लेकर बढ़ रहा दबावछात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के सामने रखी जा रही हैं. उनका दावा है कि छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं और अलग राजस्थानी विभाग की मांग पर भी निर्णय लिया जाए. फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में माहौल पूरी तरह शांत नहीं है. प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान और अनशन के कारण छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है. अब सभी की नजर 20 अगस्त पर टिकी है. यदि तब तक कोई फैसला नहीं होता, तो छात्र संगठनों ने आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 15:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj