Business

BSE Share: इस शेयर पर सब फिदा, 11 एनालिस्ट्स बोले- खरीद लो, बेचने की कोई नहीं दे रहा सलाह

Last Updated:August 05, 2026, 14:01 IST

Stock Tips : बीएसई का शेयर पांच साल में 2500 फीसदी रिटर्न दे चुका है. सालभर में इसका भाव 48 फीसदी चढ़ा है. ब्रोकरेज हाउसेज को इस मल्‍टीबैगर शेयर से आने वाले दिनों में भी धुंआधार रिटर्न की जबरदस्‍त आस है.

ख़बरें फटाफट

इस शेयर पर सब फिदा, 11 एनालिस्ट्स बोले- खरीद लो, बेचने की कोई नहीं दे रहा सलाहZoomबीएसई लगातार नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स बाजार में उतार रहा है.

नई दिल्‍ली. आप भी अगर ऐसे मल्टीबैगर शेयर की तलाश में हैं जो आपके पोर्टफोलियो को रॉकेट बना दे, तो बीएसई लिमिटेड का शेयर आपकी रडार पर होना चाहिए. 5 साल में पैसा 26 गुना बढ़ाने वाले इस मल्‍टीबैगर शेयर पर जून तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज लट्टू नजर आ रहे हैं. बीएसई शेयर को कवर करने वाले 18 में से एक भी एनालिस्ट ने इस शेयर को बेचने की सलाह नहीं दी है. 11 एनालिस्‍ट ने इस शेयर में पैसा लगाने की राय निवेशकों को दी है.

बीएसई शेयर पिछले एक साल में 48 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है. पांच साल में इसने 2500 फीसदी मुनाफा दिया है. आज यह शेयर हल्की प्रॉफिट बुकिंग के चलते करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ 3,494 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भारत के इस इकलौते लिस्टेड एक्सचेंज का सीधा मुकाबला एनएससी से है, जो जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित आईपीओ लाने की तैयारी में है. बीएसई लगातार नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स बाजार में उतार रहा है. आईटी डेरिवेटिव्स, एडिशनल इंडेक्स-बेस्ड डेरिवेटिव्स और कॉरपोरेट बॉन्ड प्रोडक्ट्स के दम पर बीएसई बाजार में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा रहा है, जिससे इसमें लंबी अवधि की री-रेटिंग की पूरी गुंजाइश दिख रही है.

बीएसई शेयर रेटिंग और टारगेट प्राइस

11 दिग्गज एनालिस्ट्स ने बीएसई शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है, जबकि बाकी 7 एनालिस्ट्स ने इसे पोर्टफोलियो में बनाए रखने यानी ‘Hold’ की सलाह दी है. ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज ने बीएसई शेयर को ‘बाय’ रेटिंग के साथ 5,250 रुपये टारगेट प्राइस दिया है. प्रभुदास लीलाधर ने भी खरीदने की सलाह के साथ 4,850 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है.

अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने बीएसई शेयर को ‘न्‍यूट्रल’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट 4,500 रुपये रखा है. जेपी मॉर्गन ने 4,090 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जेफरीज ने एवरेज डेली टर्नओवर में थोड़ी सुस्ती की आशंका जताते हुए ‘होल्‍ड’ रेटिंग दी है और 3,520 रुपये का टारगेट दिया है.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 14:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj