Health

क्या पीरियड्स में स्विमिंग करने से रुक जाता है फ्लो? जानें क्या है इसके पीछे की साइंस

Last Updated:August 04, 2026, 11:51 IST

पीरियड्स में स्विमिंग से ब्लीडिंग रुकने की बात गलत है. पानी का दबाव फ्लो धीमा करता है, पर पीरियड्स बंद नहीं होते. टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें. स्विमिंग से ऐंठन में राहत मिल सकती है.क्या पीरियड्स में स्विमिंग करने से रुक जाता है फ्लो? जानें पीछे की साइंस Zoom

पीरियड्स को लेकर कई तरह की गलतफहमियां आज भी लोगों के बीच मौजूद हैं. इन्हीं में से एक आम धारणा यह है कि पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करने से ब्लीडिंग पूरी तरह रुक जाती है. कई महिलाएं इसी भ्रम की वजह से स्विमिंग पूल में जाने से बचती हैं. लेकिन कई हेल्थसाइट्स के अनुसार, यह पूरी तरह सही नहीं है. असल में स्विमिंग के दौरान जो बदलाव महसूस होता है, उसके पीछे शरीर का विज्ञान काम करता है, न कि पीरियड्स का अचानक बंद हो जाना.

जब कोई महिला पानी में उतरती है, तो उसके शरीर पर पानी का दबाव (Hydrostatic Pressure) पड़ता है. यह दबाव कुछ समय के लिए मासिक धर्म के रक्त के बाहर आने की गति को कम कर सकता है. इसलिए कई महिलाओं को लगता है कि उनका फ्लो रुक गया है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि पीरियड्स बंद हो गए हैं. जैसे ही आप पानी से बाहर आती हैं, गुरुत्वाकर्षण (Gravity) का प्रभाव फिर सामान्य हो जाता है और ब्लीडिंग दोबारा पहले की तरह शुरू हो सकती है.

टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप की सलाह

अगर आप पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहती हैं, तो उचित पीरियड प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना जरूरी है. विशेषज्ञ आमतौर पर टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप की सलाह देते हैं, क्योंकि ये शरीर के अंदर रहकर रक्त को बाहर आने से रोकने में मदद करते हैं. केवल सैनिटरी पैड पहनकर स्विमिंग करना सही विकल्प नहीं माना जाता, क्योंकि पानी में पैड भीग जाता है और प्रभावी तरीके से सुरक्षा नहीं दे पाता. सही प्रोडक्ट का चुनाव आपकी सुविधा, अनुभव और डॉक्टर की सलाह के अनुसार होना चाहिए.

पीरियड्स में स्विमिंग फायदेमंद 

स्विमिंग पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं के लिए फायदेमंद भी हो सकती है. हल्कीहा शारीरिक गतिविधि शरीर में एंडॉर्फिन र्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे मूड बेहतर हो सकता है और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन या असहजता में कुछ राहत मिल सकती है. इसके अलावा, नियमित व्यायाम की तरह स्विमिंग भी शरीर को सक्रिय रखने में मदद करती है. हालांकि यदि ब्लीडिंग बहुत अधिक हो रही हो, तेज दर्द हो, चक्कर आ रहे हों या किसी तरह की मेडिकल समस्या हो, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है.

इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि स्विमिंग करने से पीरियड्स का फ्लो रुक जाता है. वास्तव में पानी का दबाव कुछ समय के लिए रक्त के बाहर आने की गति को कम कर सकता है, लेकिन मासिक धर्म की प्राकृतिक प्रक्रिया जारी रहती है.

About the AuthorVividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

August 04, 2026, 11:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj