Rajasthan

Tips and Tricks: बार-बार नल से टपक रहा है पानी? अपनाएं ये देसी तरीका, प्लंबर बुलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Last Updated:August 06, 2026, 08:39 IST

How to Fix Dripping Tap: अगर आपके घर का नल लगातार टपक रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें. बूंद-बूंद पानी की बर्बादी समय के साथ बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. कई बार सिर्फ रबर वॉशर बदलने या नल की सफाई करने से यह समस्या दूर हो जाती है और प्लंबर बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती. यदि नई वॉशर उपलब्ध न हो तो टेफ्लॉन टेप का इस्तेमाल कर अस्थायी राहत मिल सकती है. समय-समय पर नल की देखभाल करने से उसकी उम्र बढ़ती है और पानी की अनावश्यक बर्बादी भी रुकती है.

घर में अगर नल से लगातार पानी टपकता रहता है तो ज्यादातर लोग इसे छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यही छोटी-सी लीक धीरे-धीरे बड़ी परेशानी बन सकती है. लगातर बूंद-बूंद पानी टपकने से हर दिन कई लीटर पानी बेकार बह जाता है, जिससे पानी का बिल भी बढ़ सकता है और पानी की बर्बादी भी होती है. कई बार लोग प्लंबर के आने का इंतजार करते रहते है जबकि कुछ मामलों में इस परेशानी को घर पर ही आसान तरीके से ठीक किया जा सकता है.

अक्सर नल से पानी टपकने की सबसे बड़ी वजह उसके अंदर लगी रबर वॉशर या सील का घिस जाना होता है.  लंबे समय तक इस्तेमाल होने की वजह से यह ढीली या खराब हो जाती है, जिससे नल पूरी तरह बंद होने के बाद भी पानी रिसता रहता है. कई बार नल के अंदर धूल, मिट्टी या छोटे कण फंस जाने से भी यह दिक्कत आती है. अगर आपके पास बेसिक टूल्स हैं तो पहले पानी की सप्लाई बंद करें फिर नल खोलकर उसकी वॉशर और अंदर की सफाई करें. अगर वॉशर खराब दिखे तो उसे बदल दें. बहुत कम खर्च में मिलने वाली नई वॉशर कई बार नल की पूरी लीक बंद कर देती है और नया नल लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

अगर तुरंत नई वॉशर नहीं मिल रहा है तो एक आसान देसी तरीका भी अपनाया जा सकता है. सबसे पहले नल की सप्लाई बंद करें और उसे खोलकर अंदर लगी रबर को साफ करें. अगर रबर थोड़ी ढीली है तो उसके नीचे पतली रबर या टेफ्लॉन टेप की हल्की लेयर लगाकर उसे फिर से फिट किया जा सकता है. कई लोग थ्रेड वाले हिस्से पर प्लंबर टेप लगाकर भी हल्की लीक को कम कर लेते हैं. इसके बाद नल को अच्छी तरह कसकर बंद करें और पानी की सप्लाई चालू करके जांच लें. अगर लीक बंद हो जाए तो कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है.

Add as Preferred Source on Google

नल की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी उसे ठीक करना. कई लोग नल को बहुत ज्यादा ताकत से बंद करते हैं, जिससे अंदर की वॉशर जल्दी खराब हो जाती है. इसके अलावा अगर पानी में ज्यादा मिट्टी या गंदगी आती है तो समय-समय पर नल की सफाई करते रहना चाहिए. महीने में एक बार नल के मुंह पर जमी गंदगी हटाने और उसके पार्ट्स की जांच करने से भी उसकी लाइफ बढ़ सकती है.

आज के समय में पानी की हर बूंद कीमती है और छोटी-सी लापरवाही भी लंबे समय में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. लगातार टपकता नल सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि आपकी जेब पर भी असर डालता है. इसलिए जैसे ही नल से पानी रिसना शुरू हो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत जांच करें. अगर समस्या मामूली है तो वॉशर बदलकर या टेफ्लॉन टेप की मदद से उसे ठीक किया जा सकता है. घर की छोटी-छोटी चीजों की समय पर देखभाल करने से बड़े खर्च से बचा जा सकता है. इस नोर्मल प्रॉब्लम को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 06, 2026, 08:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj