Rajasthan

सावन की बारिश बनी आफत, हिण्डौन के बाजार और सड़कें जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Last Updated:August 06, 2026, 18:14 IST

Karauli Rain News: हिण्डौन सिटी में पिछले पांच घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज और मध्यम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. कटरा बाजार, सर्राफा बाजार और भायलापुरा सहित कई क्षेत्रों की दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. मोहन नगर, मंडावरा रोड, बयाना रोड और बाजना रोड समेत कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी जलभराव के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा. आसमान में अब भी घने बादल छाए हैं.

ख़बरें फटाफट

सावन की बारिश बनी आफत, हिण्डौन की सड़कें जलमग्न, दुकानों में घुसा पानीZoomसावन की झमाझम बारिश से हिण्डौन बेहाल, बाजारों में घुसा पानी

हिण्डौन सिटी. सावन के महीने में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने एक ओर जहां मौसम खुशनुमा बनाया है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक दावों की कलई खोलकर रख दी है. भरतपुर और हिण्डौन सिटी में लगातार हुई भारी बारिश के चलते ड्रेनेज सिस्टम बर्बाद हो गया है. सड़कों से लेकर बाजारों और लोगों के घरों तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

हिण्डौन सिटी में पिछले कई घंटों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है. कटरा बाजार, सर्राफा बाजार और भायलापुरा क्षेत्र की अनेक दुकानों के अंदर बारिश का पानी भर गया, जिससे व्यापारियों का लाखों रुपये का माल खराब हो गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा मोहन नगर, मंडावरा रोड, बयाना रोड और बाजना रोड पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं, जिससे वाहनों का आवागमन ठप सा हो गया है.

विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी, सड़कों पर जलभरावबारिश और सड़कों पर लबालब भरे पानी के बीच स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार जलभराव और खराब मौसम के कारण सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और कर्मचारियों व आम जनता की उपस्थिति न के बराबर है. आसमान में अभी भी काले-घने बादल छाए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में बारिश का यह दौर यूं ही जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे दोनों ही शहरों में स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका बनी हुई है.

करोड़ों खर्च के बाद भी डूबा शहरभरतपुर शहर में नगर निगम द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था के नाम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये पहली ही बारिश में पानी में बह गए. जल निकासी तंत्र के पूरी तरह फेल हो जाने से आदर्श कॉलोनी, न्यू आदर्श कॉलोनी, अनुजय नगर, चांदपोल गेट और नमक कटरा समेत कई रिहायशी और व्यापारिक इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. सबसे बुरे हालात आदर्श कॉलोनी में देखने को मिले, जहां साल 1996 की ऐतिहासिक बाढ़ के बाद पहली बार लोगों के घरों के अंदर तक बारिश का पानी घुस गया. बेडरूम और रसोई में पानी भरने से घरेलू सामान बर्बाद हो गया है. इस घटना ने ड्रेनेज प्रोजेक्ट्स की निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर प्रशासनिक सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 18:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj