Rajasthan

शिक्षकों की मांग पर बवाल, हनुमानगढ़ में नायब तहसीलदार और ASI से भिड़ा युवक, VIDEO वायरल

Last Updated:August 06, 2026, 10:45 IST

Hanumangarh School Protest Dispute: हनुमानगढ़ जिले के 26 पीएनबी गांव में शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों और अधिकारियों में विवाद हो गया. वार्ता करने पहुंचे पीलीबंगा के नायब तहसीलदार दरिया सिंह और एएसआई राजकुमार की एक युवक से तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और धमकी के आरोप लगाए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. मांगें पूरी न होने पर दो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.

ख़बरें फटाफट

शिक्षकों की मांग पर बवाल, हनुमानगढ़ में नायब तहसीलदार और ASI से भिड़ा युवकZoomHanumangarh School Protest Dispute: हनुमानगढ़ में धरना स्थल पर हंगामा, नायब तहसीलदार व ASI से हाथापाई

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के 26 पीएनबी गांव स्थित राजकीय विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना हंगामापूर्ण हो गया. शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ एक युवक की तीखी बहस हो गई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, राजकीय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जिसके विरोध में ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हैं. मामले को शांत कराने और ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए पीलीबंगा के नायब तहसीलदार दरिया सिंह और पीलीबंगा थाने के एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे थे. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अधिकारियों और एक स्थानीय युवक के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोपघटना के दौरान युवक ने एएसआई राजकुमार पर जबरन गिरफ्तारी की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर, नायब तहसीलदार दरिया सिंह और एएसआई का कहना है कि युवक ने वार्ता के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की. मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया. पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है.

दो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे, धरना जारीअधिकारियों के साथ हुए इस विवाद के बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ है. विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है. अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए दो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक विद्यालय में खाली पड़े पदों को भरने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 10:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj