National

35000 फीट की ऊंचाई पर था प्‍लेन, अचानक एक पैसेंजर के सिर्फ पर सवार हुआ फितूर, खोलने लगा इमरजेंसी गेट, फिर…

होमताजा खबरदेश

35000 Ft की ऊंचाई पर था प्‍लेन, अचानक एक पैसेंजर खोलने लगा इमरजेंसी गेट, फिर..

Last Updated:August 06, 2026, 23:55 IST

कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश करने लगा. केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया. विमान के कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद यात्री को सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है.35000 Ft की ऊंचाई पर था प्‍लेन, अचानक एक पैसेंजर खोलने लगा इमरजेंसी गेट, फिर..Zoomप्‍लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने वाले पैसेंजर को कोची एयरपोर्ट से अरेस्‍ट किया गया है. (एआई न्‍यूज)

कोच्चि. कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में अचानक हड़कंप मच गया. दरअसल, प्‍लेन में मौजूद एक पैसेंजर अचानक इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश करने लगा. गनीमत रही कि समय रहते केबिन क्रू और फ्लाइट में मौजूद दूसरे पैसेंजर्स ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद, यह पैसेंजर पूरी फ्लाइट के दौरान क्रू और पैसेंजर्स की निगरानी में रहा.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है. प्‍लेन के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरते ही आरोपी पैसेंजर को हिरासत में ले लिया गया. उसकी पहचान केरल के पलक्कड़ निवासी जमशीर के रूप में हुई है. सीआईएसएफ ने आरोपी पैसेंजर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद नेडुम्बसेरी पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस और एविएशन सिक्‍योरिटी से जुड़ी एजेंसीज अब पैसेंजर से पूछताछ कर रही हैं. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसने हवा में ऐसी हरकत क्यों की और उसके पीछे क्या वजह थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना उस समय हुई जब प्‍लेन कुआलालंपुर से कोच्चि की ओर उड़ान भर रहा था. इस घटना के बावजूद प्‍लेन ने अपनी बाकी की उड़ान पूरी की. कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी पैसेंजर को अपनी हिरासत में ले लिया.

फिलहाल, एक को-पैसेंजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब जांच एजेंसियां एयरलाइन की रिपोर्ट, केबिन क्रू और यात्रियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी पैसेंजर या केबिन क्रू को कोई चोट नहीं आई है और प्‍लेन सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गया.

About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ेंFirst Published :

August 06, 2026, 23:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj