Entertainment

सैफ अली खान के गाने पर जापानी इन्फ्लुएंसर का डांस, बीच सड़क दो हसीनाओं संग मारे लटके-झटके, वीडियो ने मचाई धूम

Last Updated:August 07, 2026, 08:19 IST

Japanese Influencer Kake Taku Bollywood Dance: जापानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काके-ताकू का बॉलीवुड गाने ‘पास वो आने लगे जरा जरा’ पर किया गया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो को उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया है. खास बात यह रही कि गाने की ओरिजिनल एक्ट्रेस राजेश्वरी ने भी उनकी जमकर तारीफ की. 9.18 लाख फॉलोअर्स वाले काके ताकू बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के गानों को री-क्रिएट करने के लिए मशहूर हैं.सैफ के गाने पर जापानी इन्फ्लुएंसर का डांस, बीच सड़क 2 हसीनाओं संग मारे ठुमकेZoomजापानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काके-ताकू का ये वीडियो खूब वा.रल हो रहा है.

नई दिल्ली. भारत में बॉलीवुड गानों का जादू सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण जापान के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काके-ताकू हैं, जिन्होंने एक बार फिर अपने शानदार डांस वीडियो से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है. 90 के दशक के सुपरहिट बॉलीवुड गाने ‘पास वो आने लगे जरा जरा’ पर उनके एनेजिक डांस और शानदार एक्सप्रेशन्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. खास बात ये है कि उन्होंने अपने इस डांस को खुद ही कोरियोग्राफ किया है. जापानी संस्कृति के बीच भारतीय संगीत के प्रति उनका यह प्यार भारतीय फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

काके-ताकू ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ’90 के दशक की यह खूबसूरत धुन मुझे याद दिलाती है कि संगीत हमेशा दिलों को करीब ला सकता है. म्यूजिक और डांस के जरिए जापान से भारत के लिए प्यार भेज रहा हूं . जापान लव भारत.’

रागेश्वरी भी हुईं कायल

इस वीडियो पर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और इस गाने का हिस्सा रहीं रागेश्वरी ने भी रिएक्ट किया है. काके-ताकू के स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स से प्रभावित होकर उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘थैंक यू काके-ताकू. निश्चित रूप से मुझसे भी बेहतर डांस और एक्सप्रेशन्स हैं. लव इट!! ब्लेस ब्लेस.’ एक्ट्रेस की इस तारीफ पर काके-ताकू ने भी खुशी जताते हुए रिप्लाई किया और लिखा, ‘आपके इन प्यारे शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.’

इंडियन सिनेमा के दीवाने हैं काके-ताकू

काके-ताकू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 918 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अब तक एक हजार से अधिक पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें ज्यादातर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के गानों और डायलॉग्स को री-क्रिएट करना शामिल है. इससे पहले भी वह ‘पुष्पा पुष्पा’ और ‘जिंदगी तेरे नाम’ जैसे गानों पर अपने डांस से वायरल हुए हैं. भारतीय संस्कृति के प्रति उनका यह प्यार और सम्मान भारतीय दर्शकों के दिलों में उनकी खास जगह बनाता है.

फैंस की ओर से प्यार की बारिश

इस वीडियो को शेयर करने के कुछ ही देर में फैंस ने तारीफों की बौछार कर दी. एक यूजर ने कहा- ‘आपका डांस देखकर लगता है जैसे आप भारतीय हो.’ वहीं दूसरे ने लिखा- ’90s का यह गाना आपने जिस अंदाज में डांस किया है, वह कमाल का है.’ फैंस हार्ट इमोजी के साथ भी प्यार दे रहे हैं.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 07, 2026, 08:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj